scorecardresearch
 
Advertisement

Israel Elections 2026 Live: इजरायल में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू ने मांगा राइट विंग का सपोर्ट

aajtak.in | 28 अक्टूबर 2026, 7:55 AM IST

Israel elections 2026 Live Updates: इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद मंगलवार को पहला राष्ट्रीय चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव के एग्जिट पोल में सामने आ रहा है कि मौजूदा पीएम नेतन्याहू की सत्ता जा सकती है. हालांकि एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं मिला है.

Israel Election 2026 Live, Benjamin Netanyahu, Gadi Eisenkot Israel Election 2026 Live, Benjamin Netanyahu, Gadi Eisenkot

इजरायल में वोटिंग खत्म हो चुकी है. इस बार 1988 के बाद पहली बार इतनी बंपर वोटिंग हुई है. 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है. चुनाव बाद सामने आए एग्जिट पोल में किसी को साफ बहुमत नहीं मिला है.

इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं. इस चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है. इस बार चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने कई बड़े चेहरे मैदान में हैं. उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट जैसे प्रमुख विपक्षी नेता मजबूती से खड़े हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री बनने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू और इजराइल डिफेंस फोर्सेज के पूर्व हेड गादी आइज़ेनकोट के बीच कड़ी टक्कर है. 

इजरायल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों का बहुमत जरूरी है. चुनावी माहौल में गाजा, हमास पर एक्शन, देश की सुरक्षा, सैन्य सेवा और न्यायिक सुधार सबसे प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं. 

इजरायल चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...
 

7:55 AM (7 मिनट पहले)

नेतन्याहू बोले- अरब पार्टियों के साथ गठबंधन शर्मनाक

Posted by :- Akanksha

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की संभावना का विरोध किया है. अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने विपक्ष पर अरब पार्टियों के सहारे सरकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल में एकजुट ‘जायोनी बहुमत’ होना चाहिए. उन्होंने अरब पार्टियों पर इजरायल के अस्तित्व के खिलाफ होने का आरोप भी लगाया. नेतन्याहू ने कहा कि आप उनके साथ गठबंधन कैसे बना सकते हैं? यह शर्मनाक है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

7:47 AM (15 मिनट पहले)

एग्जिट पोल में नेतन्याहू को 52 और विपक्ष को 49 सीटों का अनुमान

Posted by :- Akanksha

चैनल 12 के अपडेटेड एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 52 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, विपक्षी गठबंधन को 49 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस बीच अरब पार्टियों की सीटें बढ़कर 19 हो गई हैं. इजरायल की संसद में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है. ऐसे में किसी भी खेमे को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.
 

7:39 AM (23 मिनट पहले)

 एग्जिट पोल में नेतन्याहू को 52 और विपक्ष को 49 सीटों का अनुमान

Posted by :- Akanksha

चैनल 12 के अपडेटेड एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 52 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, विपक्षी गठबंधन को 49 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस बीच अरब पार्टियों की सीटें बढ़कर 19 हो गई हैं. इजरायल की संसद में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है. ऐसे में किसी भी खेमे को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.

7:26 AM (36 मिनट पहले)

इजरायल में इस बार रिकॉर्ड 77.7% मतदान

Posted by :- Akanksha

इजरायल के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार 77.7% मतदान दर्ज किया गया. यह दो दशक से ज्यादा समय में सबसे अधिक है. 2022 के चुनाव के मुकाबले मतदान करीब 7 प्रतिशत अंक ज्यादा रहा. हालांकि, चुनाव के अंतिम नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं.
 

Advertisement
7:16 AM (46 मिनट पहले)

आइजनकोट बोले- नेतन्याहू को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए

Posted by :- Akanksha

गादी आइजनकोट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है. तेल अवीव में अपने समर्थकों के बीच उन्होंने कहा कि इजरायली जनता ने नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में नकार दिया है. एक योग्य नेता जनता के अविश्वास को स्वीकार करता और उसी दिन राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर देता. उनके इस बयान पर वहां मौजूद समर्थकों ने जमकर सराहना की.

7:13 AM (49 मिनट पहले)

इजरायल चुनाव में कांटे की टक्कर, सरकार बनाने में अरब पार्टियों की भूमिका अहम

Posted by :- Akanksha

इजरायल चुनाव के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइजनकोट के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. कान 11 और चैनल 13 के अनुमान में दोनों खेमे बराबरी पर हैं, जबकि चैनल 12 ने नेतन्याहू के गठबंधन को मामूली बढ़त दी है. किसी भी खेमे को संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं. नेतन्याहू के गठबंधन में शामिल इतामार बेन-ग्विर और बेजालेल स्मोट्रिच की दक्षिणपंथी धार्मिक पार्टियों को कुल 13 सीटें मिलने का अनुमान है. नेतन्याहू गठबंधन और आइजनकोट गठबंधन से बाहर की अरब पार्टियां सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

7:09 AM (53 मिनट पहले)

नेतन्याहू बोले- अभी असली नतीजों का इंतजार

Posted by :- Akanksha

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अभी असली चुनावी नतीजों का इंतजार है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी लिकुड इजरायल की सबसे बड़ी पार्टी है. नेतन्याहू ने एक मजबूत दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सरकार बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया है.

7:06 AM (56 मिनट पहले)

एग्जिट पोल में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं, इजरायल में सरकार गठन पर सस्पेंस

Posted by :- Akanksha

इजरायल चुनाव के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट के गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. किसी भी गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें मिलती नजर नहीं आ रही हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए लंबी बातचीत करनी पड़ सकती है. चुनाव में नेतन्याहू के गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है.
 

Advertisement
Advertisement