scorecardresearch
 

टीम इंडिया का यह खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेगा क्रिकेट, ससुर हैं CBI डायरेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे. 35 साल के मयंक ने काउंटी टीम डरहम के साथ करार किया है और 2026 काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी 4 मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे.

Advertisement
X
मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में डरहम की टीम से काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे (Photo:Getty)
मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में डरहम की टीम से काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे (Photo:Getty)

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. 35 साल के अनुभवी बल्लेबाज 2026 काउंटी चैम्पियनशिप के बाकी चार मुकाबलों के लिए डरहम से खेलते हुए नजर आएंगे. 

डरहम टीम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने कहा कि डेविड बेडिंघम के साउथ अफ्रीका लौटने के बाद टीम को एक इंटरनेशनल बल्लेबाज की जरूरत थी, जिसे मयंक पूरा कर सकते हैं. इंग्लैंड टीम से संन्यास के बाद बेन स्टोक्स भी डरहम टीम के लिए ही काउंटी चैम्पियनशिप खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर की छुट्टी तय? BCCI की इस मीटिंग में होगा फैसला, रोहित वाला बखेड़ा बना वजह!

मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 शतक जड़े हैं, जबकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2022 में खेला था.

उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और वह अपने करियर में लगभग 9,000 फर्स्ट क्लास रन के करीब पहुंच चुके हैं. फर्स्ट क्लास करियर में मयंक 21 शतक और 48 अर्धशतक जड़ चुके हैं. मयंक आईपीएल (IPL) मे भी 5 टीमों के लिए खेल चुके है. IPL में मयंक ने 131 मैच खेलकर 2756 रन बनाए हैं.

Advertisement

साल 2018 में मयंक अग्रवाल ने अपनी बचपन की दोस्त आशीता सूद से शादी की थी. मयंक के ससुर का नाम प्रवीण सूद हैं और मौजूदा वक्त में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.
 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, टीम इंडिया में वापसी पर लगा ब्रेक! CoE में ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट

हाल के दिनों में कई भारतीय खिलाड़ी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं. युजवेंद्र चहल, आर साई किशोर, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, आकिब नबी और महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ी भी अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेल रहे हैं. 

डरहम के अगले 4 मुकाबले नॉर्थम्पटनशायर, मिडिलसेक्स, वॉर्सेस्टरशायर और लंकाशायर के खिलाफ हैं. मयंक अग्रवाल अपनी बल्लेबाजी से डरहम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे और टीम को काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन वन में वापसी दिलाने की कोशिश करेंगे.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement