scorecardresearch
 

LSG vs RR, IPL 2026 Live Score: लड़खड़ाई राजस्थान की पारी, लखनऊ के गेंदबाजों का कहर

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद टीम को दो हार झेलनी पड़ी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत और ज्यादा चिंताजनक है, टीम को दो जीत मिली है और 4 हार झेलनी पड़ी है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते मोहसिन (Photo: ITG)
वैभव सूर्यवंशी का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते मोहसिन (Photo: ITG)

लखनऊ सुपर जॉयंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है. जहां टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान की टीम पहले बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है राजस्थान की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग शुरू की. तीसरे ओवर में शमी ने यशस्वी का विकेट झटका. ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे हैरतअंगेज कैच लपका. यशस्वी ने 22 रन बनाए. इसी ओवर में शमी ने जुरेल का भी विकेट झटका. जुरेल खाता भी नहीं खोल सके. चौथे ओवर में मोहसिन ने राजस्थान को उस वक्त बड़ा झटका दिया जब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया. वैभव ने इस मैच में केवल 8 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रियान पराग ने पारी को संभाला और 7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया.


लेकिन 9वें ओवर में प्रिंस यादव ने राजस्थान को चौथा झटका दिया जब रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद टीम को दो हार झेलनी पड़ी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत और ज्यादा चिंताजनक है, टीम को दो जीत मिली है और 4 हार झेलनी पड़ी है. 

राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन सबसे खतरनाक रही है, जो औसतन 54.66 और 11.44 की रनरेट से रन बना रही है. हालांकि, मिडिल ऑर्डर खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करता दिखा है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नई गेंद से गेंदबाजी एक मजबूत पक्ष रहा है, लेकिन हाल ही में पंजाब के खिलाफ 250 से ज्यादा रन लुटाने के बाद गेंदबाजी पर सवाल उठे हैं. टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी में अस्थिरता और विदेशी खिलाड़ियों का खराब फॉर्म है. खासकर निकोलस पूरन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जो इस साल टी20 में 12.53 की औसत और 105.16 की स्ट्राइक रेट से जूझ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement