scorecardresearch
 

Ishan Kishan Catch: किशन ने दबोचा ई'शानदार' कैच, कीवी बल्लेबाज रचिन रह गए हैरान, VIDEO

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए रचिन रवींद्र का कमाल का कैच लपका. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रचिन ने फ्लिक खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग से दौड़ते हुए ईशान ने फुल लेंथ डाइव लगाकर गेंद पकड़ ली. इस विकेट से भारत को शुरुआती बढ़त मिली.

Advertisement
X
फाइनल में फील्डिंग का धमाका! ईशान किशन की सुपर डाइव और रच‍िन रवींद्र आउट (Photo: PTI)
फाइनल में फील्डिंग का धमाका! ईशान किशन की सुपर डाइव और रच‍िन रवींद्र आउट (Photo: PTI)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रव‍िवार (8 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेला गया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 255/5 का स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के रनचेज के दौरान शानदार फील्ड‍िंग की. ईशान किशन के एक कैच ने तो खूब चर्चा बटोरी. 

दरअसल, भारत को एक बड़ा ब्रेकथ्रू ईशान की शानदार फील्डिंग की बदौलत मिला. अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में ईशान ने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया.
यह भी पढ़ें: फाइनल में भी गरजा टीम इंडिया का ‘पॉकेट डायनामाइट’, कीवी गेंदबाजों के उड़े होश!

न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद पर रच‍िन रवींद्र स्ट्राइक पर थे. बुमराह ने 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली. रचिन ने इसे पिक-अप फ्लिक के जरिए बाउंड्री भेजने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही तरीके से टाइम नहीं हो पाया और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर हवा में चली गई.

डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े ईशान किशन ने तुरंत आगे की ओर दौड़ लगाई और फुल लेंथ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया. दिलचस्प बात यह रही कि जब उनका शरीर जमीन से टकराया तो गेंद थोड़ी बाहर निकल गई, लेकिन ईशान ने तेजी से रिएक्शन देते हुए उछली हुई गेंद को फिर से पकड़ लिया.

Advertisement

रचिन रवींद्र सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यह विकेट भारत के लिए बेहद अहम रहा. कैच पकड़ने के बाद बुमराह खुशी से झूम उठे और दौड़कर ईशान को गले लगाया. इस शानदार फील्डिंग मोमेंट के बाद टीम इंडिया मैच में पूरी तरह हावी नजर आई और न्यूजीलैंड पर दबाव बढ़ गया. रच‍िन जब आउट तो न्यूजीलैंड का स्कोर 32/2 हो गया. 

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में  न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement