आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटा लिया. धर्मशाला में 26 मई को खेले गए इस मुकाबले में RCB ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की एनर्जी और मैदान पर उनके एग्रेसिव सेलिब्रेशन की हुई.
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी विराट के जज्बे को देखकर खुद को रोक नहीं पाए. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि विराट की एनर्जी किसी आम इंसान जैसी नहीं है.
Playing 𝙗𝙤𝙡𝙙, and how! 🎥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
🎥 Rasikh Dar with a fantastic catch off his own bowling 👏
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/I16cb6O5iS
अश्विन ने कहा- क्या आपने विराट के सेलिब्रेशन देखे? पहले चार विकेट ऐसे सेलिब्रेट कर रहा था जैसे वही विकेट लेकर आया हो. हर विकेट को अपना विकेट मानकर कैसे जश्न मनाता है ये आदमी? मुझे बहुत मजा आया.
इसके बाद अश्विन ने विराट की फिटनेस और इंटेंसिटी पर बड़ा बयान देते हुए कहा; वो इंसान नहीं है. वो किसी दूसरे ग्रह से आया है. मुझे नहीं पता वो कहां से आया है, लेकिन वो नॉर्मल इंसान जैसा बिल्कुल नहीं है.
They are turning this into a habit ❤️#RCB reach their second successive #TATAIPL final and their 5️⃣th overall with a statement 92-run win 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/JvPhQscTwc
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवरों में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और 25 गेंदों में 43 रन ठोक दिए. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 72 रन की तेज साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली.
हालांकि जेसन होल्डर ने लगातार तीन गेंदों में सेट बल्लेबाजों को आउट कर गुजरात की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या ने मैच पूरी तरह पलट दिया.
पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 47 गेंदों में 95 रन जोड़ दिए. गुजरात की खराब फील्डिंग और आसान कैच छोड़ने की गलती टीम पर भारी पड़ गई.
Striking the best, in exactly the best way possible! 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Bhuvneshwar Kumar 🤝 Josh Hazlewood ❤️
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/tcPZkJCYoc
क्रुणाल के बारे में क्या बोले अश्विन
क्रुणाल की तारीफ करते हुए अश्विन ने एक और मजेदार लाइन कही- इमरजेंसी में 108 पर कॉल मत करो, क्रुणाल पंड्या को बुलाओ. 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही. भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम ने पावरप्ले में ही गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. टीम ने सिर्फ 51 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे.
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद माना कि उनकी टीम दबाव में बिखर गई, खासकर फील्डिंग में हुई गलतियों ने मैच छीन लिया. राहुल तेवतिया ने जरूर 68 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन वह हार का अंतर ही कम कर सके.
अब RCB की नजर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी पर है. टीम 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में उतरेगी. विराट कोहली की फॉर्म और उनका जुनून फिलहाल RCB के लिए सबसे बड़ा हथियार नजर आ रहा है.