रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने 18 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की और 27 अगस्त 2025 को इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास ले लिया. वे दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. अश्विन ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल के लिए खेला.
वह टेस्ट क्रिकेट में 50, 100, 150, 200, 250, 300, 350 और 400 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं (Ashwin Fastest Indian Wicket-taker). अश्विन 2016 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय बने (Ashwin ICC 2016 Cricketer of the Year). उनकी गिनती अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज के रूप में होती है.
खबर है कि रविचंद्रन अश्विन सबसे पहले इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में खेलते नजर आ सकते हैं. अश्विन ने आईएलटी20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होती है. इस लीग के अब तक तीन सीजन हो चुके हैं. पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था.
अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई, तमिलनाडु में एक तमिल हिंदू परिवार में हुआ था (Ashwin Age). वे चेन्नई के पश्चिम माम्बलम में रहते हैं. उनके पिता रविचंद्रन एक तेज गेंदबाज के रूप में क्लब स्तर पर क्रिकेट खेलते थे (Ashwin’s Father). अश्विन की शिक्षा पद्म शेषाद्री बाला भवन और सेंट बेड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई. उन्होंने एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक के साथ स्नातक किया है (R Ashwin Education).
अश्विन ने 6 से 9 नवंबर 2011 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और टेस्ट पहले मैच में पांच विकेट लेने वाले सातवें भारतीय बने (Ashwin Test Debut). उन्होंने पहली पारी में 3/81 और दूसरी में 6/47 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता और वह टेस्ट डेब्यू पर पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने (R Ashwin Man of the Match on Test Debut). वह टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर हैं.
उन्होंने 5 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना वनडे डेब्यू किया था(Ashwin ODI Debut). अश्विन ने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में की थी (Ashwin T20I Debut).
2017 में, अपना 45 वां टेस्ट खेलते हुए, अश्विन 250 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बन गए, उन्होंने डेनिस लिली को पछाड़ दिया, जिन्होंने 48 टेस्ट में लैंडमार्क हासिल किया था (Ashwin Fastest to 250 Test Wickets). अक्टूबर 2019 में, अपने 66वें टेस्ट मैच में, अश्विन 350वां टेस्ट विकेट लेकर मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त सबसे तेज़ गेंदबाज़ बन गए (Ashwin Joint Fastest to 350 Test Wickets with Muralitharan).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @ashwinravi99 है. उनके फेसबुक पेज का नाम Ashwin Ravi है. वे इंस्टाग्राम पर rashwin99 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि न्यूजीलैंड ने आखिरी दोनों मैच जीतकर सीरीज का अंतर 3-2 कर दिया. इस टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रही, जिसके चलते उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
मेलबर्न में खेला गया वो मुकाबला भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता के कारण यादगार नहीं बना. मुश्किल हालात में विराट कोहली की बल्लेबाजी, आखिरी ओवर का रोमांच और अश्विन का शांत दिमाग इस मैच को खास बना गया. मेलबर्न में उस रात भारत ने दिखाया कि क्रिकेट में आखिरी गेंद फेंके जाने तक मुकाबला खत्म नहीं होता.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाले पहले टी20 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने कई बातें कहीं, उन्होंने अभिषेक शर्मा के बारे में कहा कि वो वहां की कंडीशन में कैसा खेलते हैं, यह देखना होगा. वहीं वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर भी बयान दिया.
IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं. आर अश्विन के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के बजाय राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की दौड़ में आगे हो सकती है. हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
अगले साल अफ्रीकी धरती पर होने वाले क्रिकेट विश्व कप को देखते हुए यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त अनुभव देना भी चर्चा का विषय है. सीमित अवसर मिलने से युवा बल्लेबाज को इस प्रारूप में अपनी जगह मजबूत करने के कम मौके मिल रहे हैं.
भारतीय टीम के लिए एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. भारतीय टी20 टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है. वह लंबे समय बाद नीली जर्सी में मैदान पर नजर आने वाले हैं.
रविचंद्रन अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं विराट कोहली अब केवल एक फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. किंग कोहली ने तिरुवनंतपुरम ओडीआई में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने उस मुकाबले में नाबाद 139 रन बना दिए थे.
पाकिस्तान क्रिकेट में बोर्ड, सियासत और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों से लेकर अनाया बांगड़ की पहचान और खेल पात्रता की बहस तक, क्रिकेट इन दिनों कई बड़े मुद्दों से जूझ रहा है. वहीं ऋषभ पंत के आक्रामक अंदाज़ और रविचंद्रन अश्विन की टिप्पणियों ने प्रतिभा और अनुशासन की बहस को फिर हवा दे दी है.
भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों को लेकर हमेशा बहस होती रही है. अब इस पर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंद साफ कर दी है. उन्होंने विराट कोहली के ऊपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तरजीह दी.
रवींद्र जडेजा ने WTC में 50 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले भारतीय और एशियाई क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. जानिए WTC में जडेजा का सफर, उनके रन-विकेट और कोहली, अश्विन समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड. वीडियो में जानें सभी दिग्गज प्लेयर्स के रिकॉर्ड में नाम और लिस्ट के हिसाब से आंकड़े.
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। स्टार्क ने 230 विकेट के साथ WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह 4000+ टेस्ट रन और 350+ विकेट लेने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बन गए। इस उपलब्धि के साथ जडेजा कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के साथ दुनिया के खास ऑलराउंडर क्लब में शामिल हो गए।
रवींद्र जडेजा ने अपने शुरुआती इंटरनेशनल करियर के संघर्षों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जडेजा ने बताया कि भारतीय टीम में लगातार निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने से उनका आत्मविश्वास प्रभावित हुआ था और उन्हें लगता था कि टीम को उनकी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा नहीं था.
रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद के भविष्य पर कहा कि वह तुरंत कोचिंग में नहीं आएंगे। अश्विन के मुताबिक, लंबे क्रिकेट करियर के बाद कोहली कुछ समय का ब्रेक लेना चाहेंगे। वहीं, उन्होंने संभावना जताई कि रोहित शर्मा रिटायरमेंट के बाद मुंबई इंडियंस में किसी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं।
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस को रोहित को तुरंत टीम से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच बार IPL विजेता कप्तान और विश्व कप विजेता लीडर जैसा क्रिकेटिंग दिमाग फ्रेंचाइजी के लिए बेहद उपयोगी होगा।
39 साल के रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. अश्विन का मानना है कि पांच IPL ट्रॉफी जीतने का अनुभव और कप्तानी से हासिल हुई रणनीतिक समझ अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के बेहद काम आ सकती है. इसी कारण उन्होंने रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस को साफ संदेश दिया है.
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा किया कि खेल के दिनों में वह अपनी आलोचना करने वाले कमेंटेटर्स को डांट देते थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वे सिर्फ अपना काम कर रहे थे. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि संजय मांजरेकर की आलोचना ने उन्हें फिटनेस सुधारने की प्रेरणा दी और उसी ने उनके करियर की दिशा बदल दी.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक ओडीआई डेब्यू नहीं किया है, वहीं संजू सैमसन काफी समय से ओडीआई सेटअप से बाहर हैं. अश्विन का मानना है कि आगामी वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं और उनकी टीम में वापसी जरूरी है.
Ajinkya Rahane retires: 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर लौटने और रोहित शर्मा के शुरुआती दो टेस्ट मिस करने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली. एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने के बावजूद उन्होंने टीम को संभाला और मेलबर्न टेस्ट जिताया. सिडनी ड्रॉ कराने के बाद गाबा में 32 साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत ने 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत ली.
रविचंद्रन अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को दोबारा मौका देने की वकालत करते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभव अहम होता है और भुवनेश्वर टीम को मजबूती दे सकते हैं।