scorecardresearch
 

IPL 2026, RCB vs MI Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी जारी, यहां जानें पल-पल की अपडेट

RCB vs MI IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. इस भिड़ंत का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर ‘Ro-Ko’ फैक्टर है.

Advertisement
X
RCB vs MI Cricket Score: आईपीएल में आज मुंबई और आरसीबी के बीच है टक्कर (Photo: ITG)
RCB vs MI Cricket Score: आईपीएल में आज मुंबई और आरसीबी के बीच है टक्कर (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस भिड़ंत का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर ‘Ro-Ko’ फैक्टर है. आरसीबी की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें. 

ऐसे चल रही है आरसीबी की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने किया. दोनों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले यानी की 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 71 रन जड़ दिए. लेकिन इसके बाद भी दोनों नही रुके और 10 ओवर में 115 रन ठोक दिए. आरसीबी को पहला झटका 11वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने फिल साल्ट का विकेट झटका. साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

Advertisement

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता Jasprit Bumrah की फॉर्म है. स्टार तेज गेंदबाज इस सीजन में अब तक विकेट नहीं ले पाए हैं और उनकी रफ्तार भी थोड़ी कम दिखी है. हालांकि टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह जल्द वापसी करेंगे.

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है. छोटा मैदान, फ्लैट विकेट और पावर-हिटर्स.आज का मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है. 200+ स्कोर यहां आम बात है, और चेज करना भी आसान नहीं तो मुश्किल भी नहीं.

हेड टू हेड

* MI: 19 जीत
* RCB: 15 जीत
* वानखेड़े में MI का दबदबा (पिछले 7 में 6 जीत)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement