scorecardresearch
 

क्या होती है कीटोजेनिक डाइट, कैसे ये कैंसर होने का खतरा कम कर सकती है, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे

कीटोजेनिक डाइट, जो हाई फैट और कम कार्बोहाइड्रेट वाली होती है, कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार है. यह डाइट शरीर को फैट से ऊर्जा बनाने में सक्षम बनाती है और सूजन तथा इंसुलिन के स्तर को कम करती है.

Advertisement
X
कीटो डाइट के फायदे
कीटो डाइट के फायदे

कैंसर की बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर हमेशा अच्छे खानपान की सलाह देते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि इस बीमारी से बचाव के लिए कीटोजेनिक डाइट भी फायदेमंद है. यह डाइट अगर लेते हैं तो कैंसर होने की आशंका कम हो सकती है. कीटोजेनिक डाइट क्या है. यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है इस बारे में कैंसर का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया है. 

राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. विनीत तलवार ने आजतक. इन को इस बारे में जानकारी दी है. वह कहते हैं कि कीटोजेनिक डाइट एक हाई-फैट वाली डाइट होती है. इसमें आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन और  बेहद कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करना होता है. इस डाइट से शरीर ग्लूकोज की जगह फैट से एनर्जी बनाता है. यह डाइट  कैंसर सेल्स को खाने से दूर रखती है और शरीर में सूजन व इंसुलिन के लेवल को कम करके कैंसर से बचाती है. इस डाइट के फायदों को लेकर Pubmd में भी रिसर्च प्रकाशित हो चुकी है. इसमें बताया गया है यह डाइट कैंसर होने की आशंका को कम कर सकती है, हालांकि इसके साथ- साथ कई और चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां का हमेशा ख्याल रखना... कैंसर से जूझ रहे पिता की बेटे से आखिरी बातचीत वायरल

रेड मीट का सेवन कम करें

डॉ. विनीत बताते हैं कि रेड मीट का ज्यादा मात्रा में सेवन भी कैंसर के रिस्क को बढ़ा देता है. रेड मीट के अलावा प्रोसेस्ड मीट जैसे बेकन, सॉसेज, सलामी और हैम भी बड़ी आंत के कैंसर का कारण बन सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब मीट को  बहुत अधिक तापमान पर पकाया जाता है तो इसके जले हुए हिस्सों में कैंसर फैलाने वाले यौगिक बनते हैं. इस वजह से ऐसे मीट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. आप फास्ट फूड भी कम खाएं. महीने में एक दो बार इनको खाना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा खाते हैं तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से कैंसर? कंपनी को देने होंगे 52 हजार करोड़ रुपये

रोज एक्सरसाइज करना भी जरूरी

फिजिकल एक्टिविटी न करना भी कैंसर का एक बड़ा कारण है. एक्सरसाइज ना करने से बड़ी आंत से लेकर ब्रेस्ट, एंडोमेट्रियल जैसे कैंसरों का रिस्क होता है. जरूरी यह है कि हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट तेज गति से चलने की कोई एक्सरसाइज करें. इसके अलावा साइकिल चलाना भी काफी फायदेमंद है. कैंसर से बचने के लिए यह भी जरूरी है कि किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करें और शराब पीते हैं तो इसको छोड़ने की कोशिश करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement