scorecardresearch
 

एक मैच में हीरो, बाकी सीजन जीरो... IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों का नहीं चला 'तुक्का'

आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता. कुछ सितारों ने एक मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके रातोंरात सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सीजन आगे बढ़ने के साथ उनका जादू फीका पड़ गया. किसी ने एक मैच में तूफानी पारी खेली, तो किसी ने डेब्यू पर विकेटों की बारिश कर दी. हालांकि बाद के मुकाबलों में वही खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.

Advertisement
X
आईपीएल में 'वन मैच वंडर' साबित हुए उर्विल पटेल और प्रफुल्ल हिंगे. (Photo: PTI)
आईपीएल में 'वन मैच वंडर' साबित हुए उर्विल पटेल और प्रफुल्ल हिंगे. (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें तय हो चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ट्रॉफी जीतने की रेस में बची हुई हैं. बाकी की छह टीमों का पत्ता साफ हो चुका है. अब 31 मई (रविवार) की रात ये पता लग जाएगा कि आईपीएल के 19वें सीजन की ट्रॉफी किस टीम ने जीती.

आईपीएल के 19वें सीजन के लीग स्टेज में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिले. वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बैटिंग हो या भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी, किंग कोहली का मास्टर क्लास हो या कगिसो रबाडा की तूफानी स्पीड... इन सब का क्रिकेट फैन्स ने काफी लुत्फ उठाया. इस सबके बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जो केवल एक मैच में चल पाए. फिर उनके प्रदर्शन में ऐसी गिरावट आई, जिसकी उम्मीद नहीं थी. आइए ऐसे 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं...

♦ सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने आईपीएल डेब्यू पर ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट झटक लिए थे, जिसमें 3 विकेट तो हिंगे ने अपने पहले ओवर में चटकाए. हालांकि उसके बाद से हिंगे का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. बाकी के 5 मैचों में हिंगे ने 7 विकेट ही लिए हैं. जब मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुई थीं, तो वैभव सूर्यवंशी ने इस गेंदबाज की गेंदों पर जमकर रन बटोरे. हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन के दौरान 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में खरीदा था.

Advertisement

मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को तीन विकेट से जीत दिलाई थी. लेकिन उसके बाद उनका बल्ला नहीं चला. बाकी की 9 पारियों में उन्होंने कुल मिलाकर 116 रन बनाए. यानी मुकुल चौधरी को काफी मौके मिले, लेकिन सिर्फ एक इनिंग्स उनके लिए यादगार रही. मुकुल चौधरी को आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Mukul Choudhary
मुकुल चौधरी भी सिर्फ एक मैच में ही चल पाए... (Photo: BCCI)

♦ जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में जब जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौका दिया, तो उन्होंने आईपीएल डेब्यू पर ही गदर काट दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उस मैच में डफी ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटक लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था. इसके बाद ना तो डफी को ज्यादा मौके मिले, ना ही उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. डफी ने बाकी के जो तीन मुकाबले खेले, उसमें उन्होंने 3 विकेट झटके और काफी महंगे भी साबित हुए. डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में ऑक्शन के दौरान खरीदा था.

Advertisement

♦ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. तब ऐसा लगा कि डिकॉक की प्लेइंग-11 में जगह पक्की हो जाएगी. हालांकि अगले दो मैचों में उन्होंने क्रमश: 13 और 7 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. बाद में डिकॉक इंजर्ड भी हो गए और उन्होंने सीजन से आउट होना पड़ा. डिकॉक को 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम से जोड़ा था.

♦ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा नहीं रहा और वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. टीम को युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया. उर्विल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ 65 रन बनाए थे. उस दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया था. हालांकि बाकी की जो 6 पारियां उर्विल ने खेलीं, उसमें उनके बल्ले से महज 64 रन निकले. उर्विल को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में रिटेन किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement