आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge) ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया.
महाराष्ट्र के नागपुर में 18 जनवरी 2002 को जन्मे प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने आईपीएल में कदम रखने से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 मैच खेलकर 27 विकेट लिए थे. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 6 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव काफी सीमित रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बड़े मंच पर खुद को साबित कर दिखाया.
आईपीएल 2026 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उनके चयन के पीछे टीम के गेंदबाजी कोच Varun Aaron का अहम योगदान रहा, जिन्होंने ट्रायल के दौरान उनकी प्रतिभा को पहचाना और टीम में जगह दिलाई.
डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस जैसे बल्लेबाजों को आउट कर विपक्षी टीम की मजबूत बल्लेबाजी को शुरुआती झटका दिया. यह कारनामा उन्हें आईपीएल इतिहास में डेब्यू मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बनाता है.
आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता. कुछ सितारों ने एक मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके रातोंरात सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सीजन आगे बढ़ने के साथ उनका जादू फीका पड़ गया. किसी ने एक मैच में तूफानी पारी खेली, तो किसी ने डेब्यू पर विकेटों की बारिश कर दी. हालांकि बाद के मुकाबलों में वही खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
आईपीएल 2026 का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बदले और धमाके की कहानी बन गया. 13 अप्रैल को हैदराबाद में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू में ही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था और पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया था... लेकिन 25 अप्रैल को जयपुर में कहानी पूरी तरह पलट गई.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में 37 गेंदों पर 103 रन ठोककर शानदार शतक जड़ा. 12 दिन पहले पहली गेंद पर आउट होने के बाद उन्होंने उसी गेंदबाज के खिलाफ दमदार वापसी की और नया रिकॉर्ड भी बनाया.
प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने डेब्यू पर चार-चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को झकझोर दिया. RR 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठा था. इस मुकाबले में SRH ने 57 रन से आसान जीत दर्ज की.
प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू में 2 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर सनसनी मचा दी और सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत की नींव रखी. खास बात यह रही कि उनके पिता प्रकाश हिंगे को मैच शुरू होने तक बेटे के खेलने की जानकारी भी नहीं थी...
वैभव सूर्यवंशी पहली बार IPL में गोल्डन डक का शिकार हुए, जिससे RR को बड़ा झटका लगा। वहीं ईशान किशन की 91 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन मैच के हीरो प्रफुल्ल हिंगे रहे जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके.
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 57 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस मैच के हीरो हैदराबाद के दो खिलाड़ी प्रफुल्ल हिंगे और साकिब रहे जिन्होंने अपने डेब्यू में कमाल कर दिया.