उर्विल पटेल (Urvil Patel) भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1998 को गुजरात के मेहसाणा में हुआ था. उर्विल दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता की वजह से उन्होंने बहुत कम समय में क्रिकेट जगत में पहचान बना ली है.
उर्विल ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत बड़ौदा टीम से की थी. उन्होंने जनवरी 2018 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए क्रिकेट खेला. बाद में वे गुजरात टीम से जुड़ गए. जनवरी 2024 में उन्होंने गुजरात की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी डेब्यू किया. उर्विल पटेल खासतौर पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में आए. नवंबर 2023 में उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय खिलाड़ियों में लिस्ट-ए क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया. इसके बाद नवंबर 2024 में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया.
आईपीएल में उर्विल को पहली बार 2023 में Gujarat Titans ने खरीदा, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. बाद में 2025 में Chennai Super Kings ने उन्हें घायल खिलाड़ी वंश बेदी की जगह टीम में शामिल किया. उर्विल ने अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 11 गेंदों में 31 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा. अगले सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतकों में अपना नाम दर्ज कराया.
आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता. कुछ सितारों ने एक मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके रातोंरात सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सीजन आगे बढ़ने के साथ उनका जादू फीका पड़ गया. किसी ने एक मैच में तूफानी पारी खेली, तो किसी ने डेब्यू पर विकेटों की बारिश कर दी. हालांकि बाद के मुकाबलों में वही खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने IPL 2026 में अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद उनकी पर्ची वाली सेलिब्रेशन वायरल हो गई. मैच के बाद आकाश ने बताया कि उस पर्ची पर खुद को मोटिवेट करने वाले शब्द लिखे थे.
IPL 2026 में Chennai Super Kings के युवा बल्लेबाज Urvil Patel ने ऐसा धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया. Lucknow Super Giants के खिलाफ Urvil ने सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी और IPL इतिहास की सबसे तेज अर्धशतक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. लेकिन इस विस्फोटक पारी के पीछे एक खास वजह थी और वो थे MS Dhoni.