मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) भारतीय क्रिकेट के एक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए तेजी से पहचान बना रहे हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था और कम उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है.
मुकुल चौधरी घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिक्रेट टीम (Rajasthan cricket team) के लिए खेलते हैं. इसके अलावा, उन्हें आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम में भी मौका मिला है, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
मुकुल ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 17 जनवरी 2023 को की, जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. इस मैच के जरिए उन्होंने लंबे फॉर्मेट में अपनी क्षमता दिखाने का मौका पाया. इसके बाद 24 दिसंबर 2025 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया. इस टूर्नामेंट में खेलकर उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
मुकुल चौधरी के लिए सबसे बड़ा मौका तब आया, जब उन्हें 2026 के आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा. यह उनके करियर का एक अहम मोड़ है, क्योंकि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने से उन्हें अनुभव और पहचान दोनों मिलेंगे.
मुकुल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, यानी वे टीम में दोहरी भूमिका निभाते हैं. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संतुलन दोनों देखने को मिलता है, वहीं विकेटकीपिंग में भी वह फुर्तीले और भरोसेमंद माने जाते हैं.
Mukul Chaudhary Net Worth: केकेआर के खिलाफ धांसू खेल दिखाकर मुकुल चौधरी ने सबका दिल जीत लिया है. कमाई की बात करें, तो पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर रही है, लेकिन आईपीएल ने मुकुल की किस्मत बदल दी है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी ने 9 अप्रैल को 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली, लेकिन यही मुकुल आईपीएल में बेहद कम बेस प्राइज पर नीलामी में शामिल हुए थे.
मुकुल चौधरी इन दिनों IPL के मंच पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन इसके पीछे एक पिता के जुनून, कर्ज, तानों और अटूट भरोसे की कहानी भी है. मुकुल के पिता दलीप चौधरी ने 2003 में ग्रेजुएशन और शादी के साथ ही एक सपना देख लिया था. अगर बेटा हुआ तो उसे क्रिकेटर बनाएंगे.
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2026 से पहले मुकुल चौधरी पर एक भविष्यवाणी की थी. ये भविष्यवाणी 9 अप्रैल को KKR vs LSG मुकाबले के दौरान सच हो गई. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके मारे...
राजस्थान के झुंझुनूं के छोटे से गांव से निकले मुकुल चौधरी की कहानी सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पिता के संघर्ष, कर्ज़ और अटूट भरोसे की मिसाल है। पिता दलीप चौधरी ने बेटे के सपने के लिए घर तक बेच दिया और मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 9 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसी पारी खेली, जिसने ना सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि एक नए फिनिशर का संकेत भी दे दिया. मुकुल ने लखनउ सुपर जायंट्स के लिए 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर उसके मुंह से जीत छीन ली.
Mukul Choudhary Stats/Records: मुकुल चौधरी ने 9 अप्रैल 2026 की रात जो पारी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली उसने आंकड़ों की भी एक नई इबारत लिख दी. मुकुल की 27 गेंदों पर आई 54 रनों की पारी में कई खास संयोग और रिकॉर्ड भी छिपे हुए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई. 7 छक्कों और 2 चौकों से सजी इस पारी में उन्होंने 8वें विकेट के लिए आवेश खान के साथ नाबाद साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया.
IPL 2026 में कोलकाता के खिलाफ हारे हुए मैच को मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की धमाकेदार पारी से पलट दिया. सात छक्के जड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 विकेट से जीत दिलाई. 21 साल के युवा बल्लेबाज की पारी देख संजीव गोयनका भावुक हो गए. मैच खत्म होते ही मैदान पर दौड़े.
मुकुल चौधरी ने खुलासा किया कि वह रोज 100-150 छक्कों की प्रैक्टिस करते हैं, और यही मेहनत उनके खेल में दिख रही है. इससे पहले भी वह Syed Mushtaq Ali Trophy में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि कोच Justin Langer उन्हें भारत का खतरनाक फिनिशर मानते हैं.
KKR और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुकुल चौधरी ने मुश्किल हालात में शानदार फिनिशिंग का नमूना पेश किया. जब टीम हार की कगार पर थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया. हेलिकॉप्टर शॉट्स और लगातार छक्कों से उन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया.
27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी, स्कोरकार्ड पर ये सिर्फ एक आंकड़ा है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी के लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा पल था.
मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर LSG को हारी बाजी जिताई. 128/7 की मुश्किल स्थिति से उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत की सलाह- ज्यादा मत सोचो, गेंद देखो और मारो ने उनकी सोच बदली. यह पारी उन्होंने अपने पिता और एमएस धोनी को समर्पित की.
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी के लिए जो भविष्यवाणी की थी, वो वाकई सटीक और एकदम सच निकली. 9 अप्रैल को जब लखनऊ की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरी तो अर्जुन का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में हो रहा है.
आईपीएल 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर एक नया सितारा चमका. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने ऐसी पारी खेली, जिसने तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों से जीता हुआ मैच छीन लिया.