scorecardresearch
 

CSK vs DC: 400 छक्के, IPL में चौथा शतक और कई रिकॉर्ड ध्वस्त... संजू सैमसन ने धागा खोल दिया

संजू सैमसन ने DC के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़कर शानदार वापसी की. उन्होंने 115 रन बनाए और CSK को 200+ स्कोर तक पहुंचाया, साथ ही अपनी 18 करोड़ की कीमत को सही साबित किया. संजू का ये चौथा आईपीएल शतक है लेकिन ये सबसे तेज और तूफानी शतक है.

Advertisement
X
संजू सैमसन ने सीएसके के लिए जड़ा अपना पहला शतक (Photo: ITG)
संजू सैमसन ने सीएसके के लिए जड़ा अपना पहला शतक (Photo: ITG)

संजू सैमसन आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए पहले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ दिया.

सैमसन ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और यह CSK के लिए उनका पहला और आईपीएल करियर का चौथा शतक रहा. 

CSK के लिए संजू का पहला शतक

संजू ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए और 52 गेंदों में 100 रन पूरे किए. इससे पहले वह इस सीजन में 6, 7 और 9 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की. शतक के दौरान उन्होंने अपने टी20 करियर में 400 छक्के भी पूरे कर लिए.

एक समय वह 52 रन पर थे, जब पथुम निसांका ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद सैमसन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और DC के गेंदबाजों पर लगातार हमला किया.

उनका पिछला आईपीएल शतक 2021 में आया था और यह आईपीएल 2026 का पहला शतक भी है. अंत में सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन बनाए और CSK ने 20 ओवर में 212/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

Advertisement

*संजू सैमसन के IPL शतक:*

* 102 (63) vs RPS, पुणे, 2017
* 102* (55) vs SRH, हैदराबाद, 2019
* 119 (63) vs PBKS, वानखेड़े, 2021
* 102* (52) vs DC, चेन्नई, 2026

ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि ये संजू सैमसन का सबसे तेज आईपीएल शतक है. इससे पहले उन्होंने 2019 में 55 गेंदों में शतक जड़ा था. लेकिन इस बार उन्होंने केवल 52 गेंदों में ही अपनी सेंचुरी पूरी की.

T20 वर्ल्ड कप से मिला आत्मविश्वास

आईपीएल से पहले खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सैमसन शानदार फॉर्म में थे. शुरुआत में उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था और कुछ मैचों में वह ज्यादा रन नहीं बना सके.

लेकिन नॉकआउट मैचों में उन्होंने कमाल कर दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ 97*, इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारियों ने टीम को जीत दिलाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जहां उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए, औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.37 रहा.

18 करोड़ की कीमत को किया सही साबित

संजू सैमसन को इस सीजन CSK ने राजस्थान रॉयल्स (RR) से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था. उनके बदले सीएसके ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को सौंपा था. पहले तीन मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस शतक के साथ उन्होंने दिखा दिया कि वह कितने बड़े मैच विनर हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement