टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (18 फरवरी) नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है. इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
भारत इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीत चुकी है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी. इस मैच की लाइव कवरेज, अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
यह भी पढ़ें: भारत और नीदरलैंड्स की भिड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर
भारतीय टीम की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अनलकी साबित हुए और पहले ही ओवर में नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त की गेंद पर 0 पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा महज 3 गेंद ही फेज कर पाए. यह उनका इस वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक रही. इसके बाद ईशान किशन भी 7 गेंदों पर 18 गेंदों पर जड़कर बोल्ड हो गए. ईशान के आउट होते ही टीम इंडिया का स्कोर 39/2 हो गया.
एक समय तिलक वर्मा (31) और कप्तान सूर्या टीम को संभाले हुए लग रहे, लेकिन फिर रोएलोफ वैन डेर मर्व ने शानदार डाइविंंग कैच लोगान वैन बीक की गेंद पर पकड़कर उनको पवेलियन की दिशा दिखा दी. इसके बाद आउट होने वाले अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे जो 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर काइल क्लेन की गेंद पर आउट हुए. सूर्या के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 110/4 हो गया.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव
इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए है. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए हैं. वहीं अक्षर पटेल आराम दिया गया, और उनकी जगह टीम में वॉशिंंगटन सुंदर को शामिल किया गया. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी हे.
क्या होगा टी20 वर्ल्ड कप में 300 पार का स्कोर?
सवाल यह है क्या भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ आज 300 प्लस का स्कोर बना पाएगी, क्योंकि आज तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 300 प्लस का स्कोर नहीं बन पाया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका ने 260 साल 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था. वहीं भारत का टी20 वर्ल्ड कप में हाइएस्ट स्कोर 218 है, यह भी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था.
क्या अभिषेक का फॉर्म वापस लौटेगा?
टूर्नामेंट में अब तक अभिषेक का आगाज निराशाजनक रहा है. गोल्डन डक, फिर बीमारी, फिर चार गेंद में आउट. हालांकि टीम मैनेजमेंट को उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है और सुपर-8 से पहले एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. दूसरी ओर नीदरलैंड्स शुरुआती ओवरों में ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर उन्हें फिर से जकड़ने की कोशिश कर सकता है. आर्यन दत्त नई गेंद से यह भूमिका निभाते रहे हैं और यह रणनीति फिर देखने को मिल सकती है.
भारत का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स संग मुकाबले से पहले जानें
भारत ने लिमिटेड-ओवर ICC टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीते हैं.यह सिलसिला पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से जारी है.इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत चारों बार नीदरलैंड्स को हरा चुका है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 इतिहास में केवल एक ही मुकाबला 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसे भारत ने 56 रनों से जीता था.
नीदरलैंड्स की भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन
भारत की नीदरलैंड्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती