इजरायल में संसद चुनाव के लिए मतदान जारी है. मतदाता पार्टी के हिब्रू चुनाव चिन्हों के आधार पर वोट डाल रहे हैं. बेंजामिन नेतनयाहू की लिकुड पार्टी और विपक्षी गठबंधन के बीच जोरदार मुकाबला है. देश की सुरक्षा, महंगाई और जीवन-यापन की लागत मुख्य चुनावी मुद्दे बने हुए हैं. संसद में एंट्री के लिए पार्टियों को न्यूनतम 3.25 फीसदी वोट पाना जरूरी है.