नीदरलैंड
नीदरलैंड (Netherlands), एक अंतरमहाद्वीपीय देश है (Transcontinental Country). यह हॉलैंड, कैरिबियन में विदेशी क्षेत्रों के साथ उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित है. यह नीदरलैंड साम्राज्य के चार घटक देशों - अरूबा, कुराकाओ और सिंट मार्टेन, में सबसे बड़ा है. इसके पूर्व में जर्मनी, दक्षिण में बेल्जियम, उत्तर और पश्चिम में उत्तरी सागर तट-रेखा के साथ सीमाएं हैं. यह उत्तरी सागर में यूनाइटेड किंगडम के साथ समुद्री सीमाएं भी साझा करता है (Netherlands Location).
कैरेबियाई विदेशी क्षेत्र- बोनेयर, सिंट यूस्टैटियस और सबा- 2010 में नीदरलैंड देश की विशेष नगर पालिका बन गए. नीदरलैंड के चार सबसे बड़े शहर एम्स्टर्डम, रॉटरडैम, द हेग और यूट्रेक्ट हैं. इसकी राजधानी एम्स्टर्डम है. एम्स्टर्डम देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. द हेग के पास स्टेट्स जनरल, कैबिनेट और सुप्रीम कोर्ट की सीट है.
इसकी आबादी 17.6 मिलियन है (Netherlands Population) और कुल क्षेत्रफल 41,800 वर्ग किमी है (Netherlands Total Area). जिसमें से भूमि क्षेत्र 33,500 वर्ग किमी है (Netherlands Land Area). इसका जनसंख्या घनत्व 526 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Netherlands Density). नीदरलैंड दुनिया का 16वां सबसे घनी आबादी वाला देश है. यूरोप में दूसरा सबसे घनी आबादी वाला देश है (Second Populated Country). देश की आधिकारिक भाषा डच है. साथ ही, अंग्रेजी भी बोली जाती है (Netherlands Language).
यह अपनी उपजाऊ मिट्टी, हल्की जलवायु, गहन कृषि और आविष्कारशीलता के कारण मूल्य के आधार पर खाद्य और कृषि उत्पादों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है (Netherlands Economy).
नीदरलैंड का गीथॉर्न दुनिया के सबसे अनोखे गांवों में शामिल है. यहां सड़कें और कारें नहीं हैं, लोग नाव से सफर करते हैं. जानिए इसकी खासियत, कैसे पहुंचें और घूमने का सबसे अच्छा समय. अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.
क्या आप बिना सड़क, कार और ट्रैफिक शोर वाले अनोखे गाँव के बारे में जानते हैं? नीदरलैंड का गीथॉर्न एक ऐसा ही जादुई गाँव है जहाँ लोग आने-जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट की पूरी जानकारी इस लेख में पढ़ें।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए इक्वाडोर ने चार बार की चैम्पियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. शुरुआती मिनट में पिछड़ने के बावजूद इक्वाडोर ने शानदार वापसी की. इस जीत के साथ टीम ने नॉकआउट में जगह बनाई और 2013 के बाद पहली बार किसी UEFA टीम को हराने का कारनामा भी कर दिखाया.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी और श्रीचरणी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. इस मुकाबले के बाद भारत ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हुए युवाओं के बढ़ते हौसलों और नए रिकॉर्ड्स की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी हालिया नीदरलैंड्स यात्रा के अनुभवों को भी देशवासियों के साथ शेयर किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान दुनिया के मशहूर जल प्रबंधन ढांचे ‘अफस्लूटडिक’ ने खास ध्यान खींचा. करीब 32 किलोमीटर लंबा यह बांध दशकों से समुद्री खारे पानी को रोककर मीठे पानी का विशाल स्रोत बनाए हुए है. इसी मॉडल से प्रेरित गुजरात की कल्पसर परियोजना भी चर्चा में है, जिसका उद्देश्य समुद्र में मिलने वाले मीठे पानी को बचाना है. यह परियोजना सिंचाई, बिजली उत्पादन, जल संरक्षण और परिवहन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.
भारत सरकार ने इटली के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट कलात्मकता को प्रदर्शित करने वाले विशेष उपहार भेंट किए हैं. इन उपहारों में असम का सुनहरी चमक वाला दुर्लभ मुगा सिल्क स्टोल, मणिपुर के शिंरुई लिली से प्रेरित रेशमी स्टोल और आगरा के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित पच्चीकारी मार्बल बॉक्स शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा गुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. यह खंभात की खाड़ी में एक विशाल बांध बनाने और समुद्र में गिरने वाली सात नदियों के पानी का उपयोग करने की योजना है.
द हेग में मीडिया से बातचीत करते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, भारत को लेकर की जाने वाली आलोचनाएं अक्सर देश के सामाजिक ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था की अधूरी समझ से पैदा होती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. 17 मई को स्वीडन के शहर गोथेनबर्ग पहुंचे. यहां उनका बड़े धूमधाम से स्वागत हुआ. स्वीडन ने उन्हें अपना सबसे बड़ा सम्मान दिया. और दोनों देशों के बीच कई बड़े मुद्दों पर बातचीत भी हुई.वो 17 और 18 मई, दो दिन स्वीडन में रहेंगे.
PM Modi Netherlands Visit Speech: बच्चे मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी… ये नारा भारत में नहीं बल्कि Netherlands की धरती पर लगा. ये वाकया तब हुआ जब पीएम मोदी नीदरलैंड्स की यात्रा पर गए. वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों को वो संबोधित कर ही रहे थे कि एक शख्स बोलता है- “Bengal Mange Narendra Modi”. इस दौरान पीएम मोदी चुप हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. ये देख वहां मौजूद लोग भी खुशी से झूम उठते हैं और सीटियां बजाने लगते हैं.
नीदरलैंड में पीएम मोदी ने एक डैम का दौरा किया. उनके साथ वहां के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पीएम मोदी को वहां की तकनीकी बारीकियों को समझाया. डैम के दौरे के बाद पीएम ने पोस्ट में लिखा कि जल संसाधन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है. संपूर्ण वैश्विक समुदाय उनसे बहुत कुछ सीख सकता है. देखें वीडियो.
नीदरलैंड की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डच पीएम रॉब जेटन के साथ दुनिया के प्रसिद्ध अफ्सलाउटडाइक डैम का दौरा किया. इस दौरान दोनों देशों ने जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.
नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई को डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ विश्व प्रसिद्ध अफ्सलाउटडाइक डैम का दौरा किया. इस दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच वाटर मैनेजमेंट, फ्लड कंट्रोल, क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया गया.
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भारत में मीडिया स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों में गिरावट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म और समुदाय शांति और सम्मान के साथ रहते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के पीएम रॉब जेटन की मुलाकात में रक्षा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल्स और व्यापार समेत 17 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित समुद्री व्यापार और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख पर भी जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब जेटन से द हेग में अहम बैठक की. इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला लिया. व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, जल प्रबंधन, क्लीन एनर्जी, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से मुलाकात की. इस खास मौके पर उन्होंने छोटे बच्चों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें प्यार दुलार भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी की चोल वंशकालीन ऐतिहासिक तांबे की पट्टिकाएं भारत को लौटा दी हैं, जिन्हें भारत पिछले 14 वर्षों से वापस लाने की कोशिश कर रहा था.
नीदरलैंड्स में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए करते हुए हाल ही में भारत में हुए पांच राज्यों में चुनाव का जिक्र किया और महिला मतदाओं की भागीदारी को बी खूब सरहा साथ ही कहा कि झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई क्या.
नीदरलैंड्स के द हेग को दुनिया की 'सिटी ऑफ पीस' के रूप में जाना जाता है. पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कई अहम बाते शेयर की. प्रधानमंत्री ने कहा आज का भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत ने चांद पर भी वहां पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका.