scorecardresearch
 

India vs England 1st T20I Live Score, 2026: तिलक वर्मा सस्ते में निपटे, भारतीय टीम के 4 विकेट गिरे

India vs England 1st T20I Live Score, 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज (1 जुलाई) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में है. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.

Advertisement
X
IND vs ENG 1st T20I. (Photo: PTI)
IND vs ENG 1st T20I. (Photo: PTI)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट मैदान में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.

इस टी20 मुकाबले की कवरेज और लाइव स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को र‍िफ्रेश कर रहे हैं. 

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन (1 रन) को साकिब महमूद ने टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट कराया. वहीं ईशान किशन खाता खोले बगैर रन आउट हुए. यहां से अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई. अभिषेक ने 6 चौके और चार छक्के की मदद से सिर्फ 24 गेंदों पर 59 रन बनाए. अभिषेक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर ही कम्पलीट कर लिया. सैम करन ने एक धीमी गेंद पर अभिषेक को आउट किया.

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा फैन्स की नजरें एक बार फ‍िर वैभव सूर्यवंशी पर थीं. सवाल था कि उनको इस मैच में मौका म‍िलेगा या नहीं. बता दें कि वैभव को एक बार फिर मौका नहीं मिला है. उनके डेब्यू का इंतजार लंबा हो गया है. वैसे इंग्लैंड की टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर चुकी थी.

Advertisement

भारत vs इंग्लैंड (हेड टू हेड) 
कुल टी20I: मैच 30 
भारत ने जीते: 18 
इंग्लैंड ने जीते:12

चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 इंटरनेशनल के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद.

चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 इंटरनेशनल के लिए भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

भारत का टी20 स्क्वॉड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement