scorecardresearch
 

India vs AFG Test Live Score, Day 2: मुल्लांपुर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल जारी, बड़े स्कोर की तरफ भारतीय टीम

India (IND) vs Afghanistan (AFG) Test Live Score, Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़़ा करना चाहेगी.

Advertisement
X
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन... (Photo: PTI)
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन... (Photo: PTI)

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज (7 जून) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है. केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है.

मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय टीम की ओर से इस मैच में मानव सुथार को खेलने का मौका मिला, जिनका ये इंटरनेशनल डेब्यू मैच है. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट के लिए नीचे दिए गए लाइव स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...

मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा. केएल राहुल ने अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 165 बॉल पर 100 रन बनाए. राहुल ने अपनी इनिंग्स में 11 चौके जड़े. कप्तान शुभमन गिल ने भी 11 चौके और एक छक्के की मदद से 138 बॉल पर शतक पूरा किया. गिल के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. साई सुदर्शन ने 81 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. पहले दिन के खेल के आखिर में ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की.

Advertisement

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 

बल्लेबाज रन रन
यशस्वी जायसवाल कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी 24
केएल राहुल कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान 100
साई सुदर्शन कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी 81
शुभमन गिल नाबाद  
ऋषभ पंत नाबाद  

विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर)

अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट क्रिकेट का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है. उसका टेस्ट डेब्यू जून 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. तब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से परास्त किया. अफगानिस्तान ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की. सात मुकाबले अफगानी टीम ने हारे और एक मुकाबला ड्रॉ़ पर भी समाप्त हुआ. अब भारतीय टीम दूसरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement