मानव सुथार (Manav Suthar) एक भारतीय क्रिकेटर हैं. वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा हैं. मानव सुथार एक लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं और साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. उनकी मुख्य पहचान गेंदबाजी के जरिए बनी है, खासकर घरेलू क्रिकेट में.
घरेलू क्रिकेट में उन्होंने राजस्थान टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने कई बार टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिए और विपक्षी बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया. उनकी गेंदबाजी में कंट्रोल और निरंतरता देखने को मिलती है.
रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में उनका प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा, जहां उन्होंने पूरे सीजन में 39 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के बाद वे घरेलू क्रिकेट में एक उभरते हुए गेंदबाज के रूप में जाने जाने लगे. इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और केवल 3 मैचों (5 पारियों) में 18 विकेट हासिल किए.
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला. आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया.
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया और उन पर भरोसा बनाए रखा. आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी उन्हें उनके बेस प्राइस पर रिटेन किया गया. 2024 से 2026 तक उन्होंने कुल 5 आईपीएल मैच खेले.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जिसमें भारत की प्लेइंग इलेवन में मानव सुथार को शामिल किया गया. यह उनका टेस्ट डेब्यू मैच था. वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बने. उन्हें डेब्यू कैप कुलदीप यादव ने दी.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
IND vs SL 2nd Test, Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज (26 अगस्त) चौथा बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है.
IND vs SL 2nd Test, Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन खराब रोशनी को लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच तनाव देखने को मिला. नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या एलबीडब्लू आउट होने के बाद गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारते और ड्रेसिंग रूम में ग्लव्स फेंकते दिखे.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जुरेल ने ऋषभ पंत और मानव सुथार के साथ अहम साझेदारियां कीं. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.
गॉल टेस्ट में सिर्फ एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की जगह कोलंबो टेस्ट से पहले सवालों के घेरे में है. लेकिन भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि कुलदीप टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में हैं और एक मैच से उन्हें जज नहीं किया जा सकता. वहीं 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार को बहुतुले ने टीम के लिए 'बैंकर' बताया.
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान में होना है. श्रीलंका की टीम इस मैच में कई इंजर्ड खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी बदलाव संभव है.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कुलदीप यादव सिर्फ एक विकेट ले पाए. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि कुलदीप को टीम का सपोर्ट और कॉन्फिडेंस चाहिए. वहीं युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार ने 10 विकेट झटके. रहाणे ने उनकी तारीफ की लेकिन सुधार पर जोर दिया. दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में बदलाव सिर्फ सीमिंग पिच पर संभव, वरना वही टीम रहेगी. भारत 1-0 से आगे. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होना है.
गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने सिर्फ 10 विकेट लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी गेंदबाजी की विविधता से भी सबका ध्यान खींचा. तीन अलग गेंदों पर पसिंदु सोरियाबंडारा, सोनल दिनुषा और प्रभात जयसूर्या को आउट करने का उनका अंदाज बताता है कि वह एक ही एक्शन से बल्लेबाज के सामने अलग-अलग सवाल खड़े कर सकते हैं.
गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके. सुथार के प्रदर्शन ने टीम में नंबर-8 तक बल्लेबाजी की गहराई की बहस को नया मोड़ दिया है. गॉल टेस्ट ने दिखाया कि एक विशेषज्ञ गेंदबाज की मैच जिताने वाली क्षमता कई बार अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
गॉल टेस्ट में भारत से 165 रन की हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान धनंजया डीसिल्वा ने टॉस और शुरुआती विकेटों को अहम वजह बताया. उन्होंने कहा कि राहुल और पडिक्कल की बड़ी पारियों ने दबाव बनाया. वहीं शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भारत के बैटिंग अप्रोच का बचाव किया और मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की.
गॉल टेस्ट में 167 रन की शानदार पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए. जीत के बाद उन्होंने अपने करियर के मुश्किल टेस्ट वेन्यू, गॉल की पिच और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को लेकर खुलकर बात की.
भारत ने अपने 600वें टेस्ट को यादगार बनाते हुए गॉल में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. जीत के हीरो 24 साल के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 6/55 समेत मैच में कुल 10 विकेट चटकाए.
भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली. टीम इंडिया की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में 10 विकेट लिए. देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई.
गॉल टेस्ट में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उनके प्रदर्शन से प्रभावित पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने सुथार की तुलना एक ऐसे हीरे से की, जिसे अभी चमकना बाकी है और रवींद्र जडेजा को भारतीय स्पिन गेंदबाजी का ‘कोहिनूर’ बताया.
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रनों पर समेटकर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. मानव सुथार ने 76 रन देकर 4 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 57 रन देकर 3 विकेट लिए. एक समय श्रीलंका 99/5 पर संकट में था, लेकिन सोनल दिनुषा ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक (100) और निरोशन डिकवेला (80) के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़कर पारी को संभाला.
मानव सुथार का यह सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है. इससे पहले उन्होंने जून में भारतीय धरती पर अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अब विदेश में पहली बार टेस्ट मैच खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करना उनके लिए एक यादगार उपलब्धि है.
भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा तो चुनौती सिर्फ स्पिन और पिच की नहीं होगी. गॉल की गर्मी-नमी, जल्दी नरम पड़ने वाली कूकाबूरा गेंद, लंबे स्पेल, हाल में कम टेस्ट क्रिकेट और बल्लेबाजी में लंबी पारियां खेलने की जरूरत टीम की परीक्षा लेंगी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी ने तेज गेंदबाजी विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
गॉल की पिच जैसे-जैसे पुरानी होगी, स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है. ऐसे में भारत के स्पिन गेंदबाज मैच का रुख तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. ये देखना होगा कि टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में तीन अलग-अलग तरह के लेफ्ट आर्म स्पिनर्स को उतारने का दांव खेलती है या नहीं.
टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन के बाद अब रवींद्र जडेजा के उत्तराधिकारी की तलाश भी शुरू हो चुकी है. पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि 24 साल के मानव सुथार इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट हैं. सुथार ने टेस्ट डेब्यू पर सात विकेट लेकर प्रभावित किया और काउंटी क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया है.