scorecardresearch
 

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में फिर टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

India vs New Zealand 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने सामने हैं. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. वहीं न्यूजीलैंड पिछड़ने के बाद वापसी के इरादे से मैदान पर उतरा है.

Advertisement
X
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: AFP)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: AFP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीम्स के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा. वहीं मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए और पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में ईशान किशन इंजरी के कारण नहीं खेल रहे. ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की पूरी संभावना है. दूसरी ओर मेजबान टीम अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकती है. तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को प्लेइंग-11 में एडम मिल्ने की जगह शामिल किया जा सकता है,

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

Advertisement

दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
यह भी पढ़ें: केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, सुदर्शन भी नहीं दिला सके सहारा... न्यूजीलैंड के सामने ढेर हुई टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई भी रहे हैं. हालांकि तीन टाई मैचों में से दो में सुपर ओवर हुआ था, जिसमें भारतीय टीम विजयी रही थी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 32
भारत ने जीते: 18
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement