scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

51 साल के राहुल महाजन करेंगे चौथी शादी? खलता है अकेलापन! बोले- रोमांटिक हूं

राहुल महाजन
  • 1/9

रियलिटी शो स्टार राहुल महाजन की लव लाइफ में कई बार उतार चढ़ाव आए. उन्होंने 3 बार शादी की, लेकिन हर बार उनका रिश्ता टूटा.
 

राहुल महाजन
  • 2/9

लेकिन क्या आप जानते हैं शादी में 3 बार फेल होने के बाद भी राहुल का विश्वास टूटा नहीं है. वो अभी भी प्यार पर भरोसा करते हैं.
 

राहुल महाजन
  • 3/9

सुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में राहुल से चौथी शादी पर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने जो जवाब दिया, शायद फैंस ने इसकी उम्मीद नहीं की होगी.
 

Advertisement
राहुल महाजन
  • 4/9

उन्होंने कहा- मैं चौथी बार भी शादी करना चाहता हूं. मैं दुनिया में अकेला हूं जो शादी पर यकीन करता हूं.
 

राहुल महाजन
  • 5/9

''आज की जेनरेशन के बहुत से लोग शादी नहीं करना चाहते. लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं. अगर आज भी मुझे कोई पसंद आएगा तो मैं इसके बारे में सोचूंगा.''
 

राहुल महाजन
  • 6/9

''मैं उस इंसान को जानूंगा 6 महीने 1 साल तक उनके साथ रहूंगा. मैं क्यों नहीं करूं चौथी शादी, मैं क्यों गिव अप करूं?''
 

राहुल महाजन
  • 7/9

''अगर मैं बोलूंगा कि चौथी बार शादी नहीं करूंगा तो इसका मतलब मेरे सारे दुख कचड़े में चले गए. कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. मुझे रोमांस जरूर पसंद है.''
 

राहुल महाजन
  • 8/9

राहुल की पहली शादी 2006 में श्वेता सिंह संग हुई थी. दूसरी शादी उन्होंने डिंपी महाजन संग टीवी पर की थी. ये रिश्ता 5 साल बाद टूट गया था.
 

राहुल महाजन
  • 9/9

राहुल ने तीसरी शादी कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलिना संग 2018 में की थी. दोनों का रिश्ता 2023 में टूटा. तबसे वो सिंगल हैं.
 

All Photos: Instagram @therahulmahajan
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement