scorecardresearch
 

'भारत T20 वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेलेगा...', फ‍िर 'नास्त्रेदमस' बना पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी... हजम नहीं हुई जीत, VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बयान चर्चा में है. आमिर ने दावा किया कि भारत फाइनल तक नहीं पहुंचेगा. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
मोहम्मद आम‍िर ने अपने नए बयान में कहा कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं खेलेगी (Photo: ITG)
मोहम्मद आम‍िर ने अपने नए बयान में कहा कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं खेलेगी (Photo: ITG)

T20 वर्ल्ड कप 2026  के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन की 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल के ल‍िए क्वाल‍िफाई कर लिया .

कोलकाता के ईडन गार्डन्स ने वेस्टइंडीज को 196 रन के र‍िकॉर्ड रनचेज सबसे बड़ा चेज रहा, जहां भारत ने 5 विकेट से हराया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में होगा. वहीं उससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में भ‍िड़ंत 4 मार्च को कोलकाता में होगी. 
यह भी पढ़ें: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, 'इंडिया नहीं पहुंचेगा' वाला बयान पड़ा भारी

लेकिन भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पाकिस्तानी ख‍िलाड़‍ियों को हजम नहीं हो रहा है. दरअसल, वेस्टइंडीज और भारत के मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने दावा किया था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, पर उनकी कथ‍ित भव‍िष्यवाणी बिल्कुल गलत साब‍ित हुई. 

अब मोहम्मद आम‍िर बोले, भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा
अब मोहम्मद आम‍िर ने एक वीड‍ियो में भारत के सेमीफाइनल में ना पहुंचने वाले बयान पर कहा- देख‍िए वो मेरा एनाल‍िस‍िस था, लेकिन संजू सैमसन अच्छा खेल गया. लेकिन मेरा मानना है कि वो (टीम इंड‍िया) अब भी अपना कंपलीट क्रिकेट नहीं खेले हैं. बुमराह के अलावा उनका गेंदबाज फॉर्म में नहीं हैं. 
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर थे? गौतम गंभीर ने कर द‍िया खुलासा

Advertisement

आम‍िर यहीं नहीं रुके और बोले, बल्लेबाजी देखें तो उनकी हर मैच में भरभरा जा रही है. अब अगला मैच इंग्लैंड से है, जो अच्छी टीम है, मुझे पूरा व‍िश्वास है कि भारत अब फाइनल नहीं खेलेगा. 
यह भी पढ़ें: अश्विन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की लगाई क्लास... अभिषेक शर्मा को कहा था 'स्लॉगर'

अब टीम इंड‍िया 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा. वहां एक बार फिर सूर्या ब्र‍िगेड के प्रदर्शन की असली परीक्षा होगी और यह भी साफ हो जाएगा कि आमिर की बातों में कितना दम है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement