भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में शुक्रवार (13 जून) को खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले मौसम सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. क्रिकेट फैन्स की नजरें सिर्फ दोनों टीमों पर नहीं, बल्कि आसमान पर भी टिकी हैं, क्योंकि बारिश मैच की शुरुआत में खलल डाल सकती है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जून को धर्मशाला में दोपहर के समय बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होना है, ऐसे में टॉस और शुरुआती ओवरों पर मौसम का असर पड़ सकता है.
Fully charged for match day! 🇮🇳#INDvAFG pic.twitter.com/fNFtB8Szos
— Mumbai Indians (@mipaltan) June 13, 2026
हालांकि फैन्स के लिए राहत की बात यह है कि शाम के बाद मौसम में सुधार की उम्मीद जताई गई है. पूर्वानुमान के अनुसार जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बारिश की संभावना तेजी से कम होगी. शाम के समय बारिश की आशंका काफी घट जाएगी, जबकि रात 7 बजे के बाद बारिश की संभावना लगभग शून्य बताई जा रही है.
ऐसे में यदि शुरुआती घंटों में बारिश होती भी है तो पूरे मुकाबले के रद्द होने की संभावना फिलहाल कम नजर आती है. मौसम साफ होने पर मैच को पूरा कराने की उम्मीद बनी हुई है.
Back to ODI cricket and we couldn't have asked for a more picture-perfect setting 🤩
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
🎥 All set for the 1️⃣st ODI 💪#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UOtefYimtR
अगर बारिश के कारण खेल बार-बार रुकता है और ओवरों में कटौती करनी पड़ती है, तो भी मैच का नतीजा निकालने के लिए न्यूनतम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी होगा. वनडे नियमों के अनुसार किसी भी बारिश प्रभावित मुकाबले में दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होती है, तभी आधिकारिक परिणाम संभव होता है.
मैच अधिकारियों के लिए सबसे अहम समय सीमा 10:15 से 10:30 बजे रात के बीच मानी जा रही है. यदि 20-20 ओवर प्रति टीम का मुकाबला कराना है तो खेल को अधिकतम इसी समय तक शुरू करना होगा. इसके बाद पर्याप्त ओवर पूरे कराना मुश्किल हो जाएगा.
अगर मौसम लगातार बाधा डालता रहा और दोनों टीमों को न्यूनतम 20 ओवर खेलने का मौका नहीं मिला, तो मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है.फिलहाल मौसम को लेकर कुछ चिंता जरूर है, लेकिन पूर्वानुमान संकेत दे रहे हैं कि शुरुआती व्यवधान के बाद धर्मशाला में क्रिकेट फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद अब भी बरकरार है.
आज से शुरू हो रही है वनडे सीरीज
भारत vs अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (13 जून) से है. मैच का टॉस 1 बजे होगा, वहीं खेल 1:30 बजे शुरू होगा. यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है .
इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफ़गानिस्तान स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी और मोहम्मद सलीम सफी.