scorecardresearch
 

IND A vs NZ A: 113 पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम का पलटवार, देवदत्त पडिक्कल के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी छाए, बैकफुट पर कीवी

न्यूजीलैंड-ए के लिए अब मुकाबले में वापसी करना आसान नहीं होगा. पहली पारी में 317 रन बनाने वाली मेजबान टीम को चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का सामना करना पड़ सकता है. वैसे चौथे दिन बारिश की भी आशंका जताई गई है, ऐसे में मुकाबला ड्रॉ पर भी छूट सकता है.

Advertisement
X
इंडिया-ए के लिए सुंदर ने भी मचाया धमाल, कीवियों की हालत खराब. (Photo: PTI)
इंडिया-ए के लिए सुंदर ने भी मचाया धमाल, कीवियों की हालत खराब. (Photo: PTI)

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सोमवार (26 अक्टूबर) को लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हुआ. स्टम्प तक इंडिया-ए ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 488 रन बना लिए थे. इंडिया-ए की कुल बढ़त 284 रनों की हो चुकी है.

इंडिया-ए की इस वापसी के नायक देवदत्त पडिक्कल रहे, जो दोहरे शतक से महज एक रन दूर रह गए. उन्होंने 248 गेंदों पर 199 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 24 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. जैक गिब्सन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. लेग स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर मिले इस फैसले से पडिक्कल हैरान नजर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

कीवियों को मिली थी बड़ी लीड
पहली पारी में इंडिया-ए की टीम महज 113 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद न्यूजीलैंड-ए ने 317 रन बनाकर 204 रन की बढ़त हासिल की थी. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर मुकाबले का रुख बदल दिया.
यह भी पढ़ें: IND A vs NZ A: खराब अंपायरिंग ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का दिल! 199 पर OUT, फैसले पर उठे सवाल

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल के अलावा यश राठौड़ ने 72 गेंदों पर 66 रन बनाए. उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे. उन्होंने भारतीय टीम की बढ़त को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन चाय के बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर विकेटकीपर मिचेल हे को कैच थमा बैठे. अंशुल कम्बोज ने 36 गेंदों पर 23 रन जोड़े, लेकिन जेडन लेनोक्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

सुंदर ने जड़ी शानदार फिफ्टी
इसके बाद आकिब नबी ने 63 गेंदों पर 38 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया. उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. क्रिस्टियन क्लार्क ने उन्हें आउट किया. वॉशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने अपना 13वां फर्स्ट क्लास अर्धशतक पूरा किया. दिन का खेल खत्म होने तक वह 75 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद थे. उनकी पारी में छह चौके शामिल हैं. आकाश दीप बिना खाता खोले क्रीज पर थे, जबकि मुकेश चौधरी की बल्लेबाजी आनी बाकी थी.

इंडिया-ए के सामने अब चौथे दिन पारी घोषित करने या कुछ और रन जोड़ने का विकल्प होगा. टीम के पास 284 रनों की बढ़त है और उसके दो विकेट बाकी हैं. ऐसे में कप्तान को मौसम और मैच की स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला लेना होगा.

चौथे दिन बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है. भारतीय टीम चाहेगी कि उसके गेंदबाजों को न्यूजीलैंड-ए के सभी 10 विकेट लेने के लिए पर्याप्त समय मिले. वहीं, कुछ और रन जोड़ने से मेहमान टीम की स्थिति और मजबूत हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement