देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में टी20I में भारत के लिए डेब्यू किया. उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी खेला है. उन्होंने 7 मार्च 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया.
पडिक्कल का जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल में हुआ था. 2011 में, उनका परिवार हैदराबाद से बैंगलोर चला गया, जहां उन्होंने कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में प्रशिक्षण शुरू किया. 2014 से शुरू करके, उन्होंने अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया. 2017 में, उन्हें कर्नाटक प्रीमियर लीग में बेल्लारी टस्कर्स द्वारा चुना गया था.
उन्होंने सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, बैंगलोर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की
इंडिया-ए की जीत में कुमार कुशाग्र ने बल्ले से शानदार योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे समेत अन्य गेंदबाजों का योगदान निर्णायक रहा. अब दूसरे मुकाबले के जरिए ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज बराबर करने उतरेगा, जबकि इंडिया-ए के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा.
दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. कप्तान ईशान किशन और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी हाथ में स्टंप लेकर साथियों के साथ डांस करते नजर आए. दोनों का यह खास विक्ट्री सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 372 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक जोशीला सेलिब्रेशन देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. पुडुचेरी में दो मल्टी-डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम के कप्तान होंगे. साई सुदर्शन दोनों टीमों में शामिल हैं. हार्दिक पंड्या और वैशाक विजय कुमार का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है.
पिछले कुछ समय से भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं. श्रीलंका में लगातार दो शतक जड़ने के बाद अब वह दलीप ट्रॉफी में भी जलवा बिखेर रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 62 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 270 रनों की दमदार पारी खेलकर ईस्ट जोन को 708 रन तक पहुंचाया. किशन दलीप ट्रॉफी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे युवा भारतीय सितारों पर नजरें होंगी. दूसरी तरफ बीसीसीआई एशियन गेम्स के मद्देनजर टीम इंडिया की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पर्दे के पीछे अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहा है.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के लिए केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को खेलने के लिए कहा गया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और कप्तान तिलक वर्मा के खेलने का फैसला गौतम गंभीर करेंगे. भारतीय टीम के 9 या 10 सितंबर को दिल्ली में जुटने के कारण इन तीनों की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है.
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को झटका लगा है. गिल दो पायदान खिसककर 9वें और बुमराह एक स्थान नीचे गए हैं. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने बढ़त हासिल करते हुए भारतीयों में 54वां स्थान हासिल किया है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
IND vs SL 2nd Test, Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जुरेल ने ऋषभ पंत और मानव सुथार के साथ अहम साझेदारियां कीं. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.
पिछले कुछ समय से देवदत्त पडिक्कल हर फॉर्मेट में बल्ले से आग उगलने का काम कर रहे हैं. इस सीरीज की तीन पारियों में 328 रन बनाकर पडिक्कल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच और पुल से रन बना रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है.
गॉल टेस्ट में भारत से 165 रन की हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान धनंजया डीसिल्वा ने टॉस और शुरुआती विकेटों को अहम वजह बताया. उन्होंने कहा कि राहुल और पडिक्कल की बड़ी पारियों ने दबाव बनाया. वहीं शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भारत के बैटिंग अप्रोच का बचाव किया और मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की.
गॉल टेस्ट में 167 रन की शानदार पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए. जीत के बाद उन्होंने अपने करियर के मुश्किल टेस्ट वेन्यू, गॉल की पिच और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को लेकर खुलकर बात की.
भारत ने अपने 600वें टेस्ट को यादगार बनाते हुए गॉल में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. जीत के हीरो 24 साल के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 6/55 समेत मैच में कुल 10 विकेट चटकाए.
IND vs SL 1st Test, Day 5 Live Cricket Highlights: भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. मैच का नतीजा पांचवें दिन (19 अगस्त) मिला. मानव सुथार ने पांचवें दिन कमाल की गेंदबाजी की, उनको दूसरी पारी में 6 विकेट मिले. वहीं मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा.
भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली. टीम इंडिया की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में 10 विकेट लिए. देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई.
देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में कुल 211 रन बनाए. पहली पारी में 167 रन की बड़ी पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 44 रन जोड़े. वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारतीय नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर राहुल द्रविड़ के 215 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज पांच रन दूर रह गए.