scorecardresearch
 

मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या? MI-RR के बीच मेगा ट्रेड की अटकलें

आईपीएल के 20वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल के संभावित ट्रेड की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजी टीम्स के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है.

Advertisement
X
 हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है (Photo:PTI)
हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है (Photo:PTI)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)  2027 से पहले एक बेहद चौंकाने वाला ट्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल की अदला-बदली को लेकर बातचीत चल रही है. 

हालांकि, अभी तक दोनों फ्रेंचाइजी या खिलाड़ियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हार्दिक पंड्या पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. 

दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं और भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों में गिने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 27 करोड़ी पंत, 13 करोड़ के कुलदीप... ट्रेड डील में किस टीम को होगा फायदा? आंकड़े तो अलग कहानी बता रहे

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या ने 10 मैचों में 11.43 की इकोनॉमी रेट से महज 4 विकेट झटके. वहीं बल्लेबाजी में हार्दिक 206 रन ही बना पाए. वहीं आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने 16 मैचों में 152.50 की स्ट्राइक रेट से 427 रन बनाए.

Advertisement

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. मुंबई इंडियंस (MI) पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रही. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी.

अगर यह ट्रेड होता है तो मुंबई इंडियंस को लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद भारतीय ओपनर मिल जाएगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स को एक अनुभवी कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या का साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की होगी IPL में वापसी, इस टीम में मिल सकता है बड़ा रोल

फिलहाल यह सिर्फ अटकलें हैं. किसी भी ट्रेड के लिए दोनों फ्रेंचाइजी और संबंधित खिलाड़ियों की सहमति जरूरी होगी. इसलिए आधिकारिक घोषणा होने तक इस खबर को संभावित चर्चा के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement