दिल्ली के जेएनयू और जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने के बाद भारी बखेड़ा खड़ा हो गया है. जेएनयू में सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और फ्री उमर खालिद के नारे लिखे गए. वहीं जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच विवादित स्लोगन सामने आए. एबीवीपी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं.