scorecardresearch
 

LSG vs CSK: 3 विकेट, वायरल सेलिब्रेशन और चैम्प‍ियन वाली सोच... लखनऊ में आकाश सिंह ने लूट ली महफिल

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने IPL 2026 में अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद उनकी पर्ची वाली सेलिब्रेशन वायरल हो गई. मैच के बाद आकाश ने बताया कि उस पर्ची पर खुद को मोटिवेट करने वाले शब्द लिखे थे.

Advertisement
X
ऋतुराज-सैमसन को किया ढेर, फिर जेब से निकाली पर्ची... आकाश सिंह का सेल‍िब्रेशन पर बड़ा खुलासा (Photo: X/@IPL)
ऋतुराज-सैमसन को किया ढेर, फिर जेब से निकाली पर्ची... आकाश सिंह का सेल‍िब्रेशन पर बड़ा खुलासा (Photo: X/@IPL)

LSG vs CSK: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (15 मई) की रात लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ( Akash Singh) ने सिर्फ अपनी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि अनोखे अंदाज से भी सुर्खियां बटोरीं.

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेल रहे इस यंग तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और हर विकेट के बाद जेब से निकली एक पर्ची ने पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. 

बाएं हाथ के इस पेसर ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट कर मैच का रुख बदल दिया. विकेट लेने के बाद आकाश बार-बार अपनी जेब से एक मुड़ी हुई पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. इसके बाद फैन्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर उस पर्ची में लिखा क्या है.

मिड-इनिंग इंटरव्यू में आकाश सिंह ने खुद इस वायरल सेलिब्रेशन का राज खोला. उन्होंने कहा कि उस पर्ची में कोई सीक्रेट मैसेज नहीं था, बल्कि वह खुद को मोटिवेट करने का तरीका था.

Advertisement

आकाश स‍िंह से जब पूछा गया कि आपके पेपर सेल‍िब्रेशन के पीछे की कहानी क्या है? इस पर उन्होंने कहा- ये चीज मुझे मोट‍िवेशन देती है. इसके पीछे कोई और कारण नहीं है. आपने देखा होगा कि उस नोट पर लिखा था- अक्की ऑन फायर, और आकाश सिंह को पता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.  कई बार ये फॉर्मूला काम करता है तो कई बार यह काम नहीं करता है. 

24 साल के आकाश सिंह के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा क्योंकि उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था. लंबे इंतजार के बाद मौका मिलने पर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया.

आकाश ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ IPL खेलना नहीं, बल्कि मैच पर दबदबा बनाना है. उन्होंने कहा- जब आप IPL में आते हैं तो सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि डॉमिनेट करने आना चाहिए. मेरा फोकस हमेशा बड़े विकेट लेने पर रहता है. 

उन्होंने माना कि T20 क्रिकेट में सिर्फ स्किल नहीं, मानसिक मजबूती भी बेहद जरूरी होती है. आकाश बोले- आपको स्किल के मामले में एक कदम आगे रहना होता है, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप मानसिक तौर पर विपक्ष पर हावी नहीं हो सकते तो लगातार आगे बढ़ना मुश्किल है. 

Advertisement

सीजन भर बेंच पर बैठने के बावजूद आकाश ने अपनी मेहनत जारी रखी. उन्होंने कहा; जब आप लगातार IPL मैच नहीं खेल रहे होते, तब खुद को लगातार पुश करना पड़ता है. पूरे सीजन और ऑफ सीजन में मैंने लगातार मेहनत की और उसका फायदा अब मिला.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement