scorecardresearch
 

Vastu Tips For Gold: PM मोदी की अपील से बढ़ा कंफ्यूजन! क्या पहनना भी सही नहीं? जानें क्या है वास्तु शास्त्र की राय

Vastu Tips For Gold: PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बीच लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. क्या सोना पहनना भी छोड़ देना चाहिए? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सोना पहनने के फायदे, नियम और किन लोगों को इससे बचना चाहिए.

Advertisement
X
सोने से जुड़ा वास्तु शास्त्र (Photo: ITG)
सोने से जुड़ा वास्तु शास्त्र (Photo: ITG)

Vastu Tips For Gold: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सामने आई सोना न खरीदने की अपील चर्चा का विषय बनी हुई है. जिसको लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है. इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पूरे एक्शन मोड में नजर आ रही है. हालांकि इसे किसी तरह का प्रतिबंध नहीं बल्कि एक आर्थिक सलाह के रूप में देखा जा रहा है. जिसका मकसद देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. लेकिन भारत जैसे देश में, जहां सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा, आस्था और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है. वहां लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है कि अगर सोना न खरीदें, तो क्या पहनना भी छोड़ दें? चौंकिए मत! इस सवाल का जवाब वास्तु शास्त्र में छिपा है, जो सोना पहनने को आज भी बेहद शुभ मानता है. 

वास्तु शास्त्र में सोना क्यों है खास?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोना सूर्य तत्व से जुड़ा होता है. सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता का कारक माना गया है. यही वजह है कि सोना पहनना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. मान्यता है कि शरीर पर सोना धारण करने से मानसिक संतुलन बेहतर होता है, आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. यही नहीं, यह सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करता है.

सोना पहनने के फायदे

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सोना ऊर्जा (फायर एलिमेंट) से जुड़ा होता है. इसे पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास, आकर्षण और ऊर्जा बढ़ती है.

1. गले में सोने की चेन पहनने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है
2. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहती है.
3. सोना व्यक्ति को आकर्षक बनाता है और मान-सम्मान दिलाता है.

Advertisement

किस उंगली में सोना पहनें?

कनिष्ठा उंगली (छोटी उंगली)- अगर आपको खांसी, जुकाम या बार-बार सर्दी की समस्या रहती है, तो इस उंगली में सोने की अंगूठी पहनना फायदेमंद माना जाता है.

मध्यमा उंगली (मिडल फिंगर)- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, एकाग्रता (Concentration) और फोकस बढ़ाने के लिए इस उंगली में सोना पहनना अच्छा रहता है.

अनामिका उंगली (रिंग फिंगर)- जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और संतान सुख के लिए इस उंगली में सोना धारण करना शुभ माना जाता है.

सोना पहनने के जरूरी नियम

- सोना गले तक ही पहनना शुभ माना गया है.
- कमर के नीचे (पायल, बिछिया) के रूप में सोना पहनना अशुभ होता है.
- बाएं हाथ में सोना पहनने से बचें, बहुत जरूरी हो तभी पहनें.
- सोना हमेशा साफ और सही अवस्था में पहनें.

किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए?

1. जिनकी कुंडली में बृहस्पति (गुरु) कमजोर या नीच का हो, उनको सोना पहनने से बचना चाहिए.
2. जिन पर बृहस्पति अशुभ प्रभाव में हो.
3. जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा या चिड़चिड़ापन रहता है.
4. जो लोग शनि से जुड़े काम करते हैं (जैसे लोहा, तेल, कोयला).
5. जिनका मूलांक या भाग्यांक 8 (शनि का अंक) हो

इन राशियों को सावधानी रखनी चाहिए

वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को सोना पहनने से पहले विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

Advertisement

सोना पहनते समय ना करें ये गलतियां

रात को सोते समय सोना उतारकर तकिए के नीचे या सिरहाने न रखें.
इससे अनिद्रा, चिंता (Anxiety) और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.
बहुत ज्यादा सोना एक साथ पहनने से भी बचें.

क्या आर्टिफिशियल ज्वेलरी विकल्प हो सकती है?

आज के समय में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का चलन तेजी से बढ़ा है. यह सस्ती, सुरक्षित और स्टाइलिश होती है. हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसमें वह ऊर्जा नहीं होती जो असली सोने में पाई जाती है. इसलिए इसे केवल फैशन के तौर पर पहनना ठीक है, लेकिन अगर आप सकारात्मक ऊर्जा और वास्तु लाभ चाहते हैं, तो असली सोना ही बेहतर माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement