अरुण महाशेट्टी टीवी और डिजिटल की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. 'बिग बॉस 17' के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी. इसके बाद वो हर किसी के चहेते बन गए.
अरुण सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं. अब उन्होंने फैन्स संग नए घर की खुशखबरी शेयर की है.
असल में यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी ने पत्नी और दोनों बेटियों संग इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने नए घर की झलक दिखाई है.
अरुण कहते हैं कि दोस्तों मैंने वो घर छोड़ दिया है. उस बूढ़े मकान मालिक ने सिर में दर्द कर दिया था. अब आपको गुड न्यूज बताएंगे.
गुड न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हमने एक नया घर लिया है. यहां से हम नई शुरुआत करने वाले हैं. वीडियो में वो काफी एक्साइटेड दिखे.
अरुण की पत्नी कहती हैं कि हमने नया घर ले लिया है और हम इसे प्यार से सजाने वाले हैं. अरुण ने कहा कि घर खाली है, लेकिन आपको हाउस टूर देता हूं.
अरुण अपनी बेटी और पत्नी के साथ मिलकर फैन्स को नए घर का टूर कराते हैं. अरुण का खाली घर उनकी बेटियों के बचपन और प्यार से भरा दिखा.
फैन्स उन्हें घर की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. अरुण के चाहने वाले उनकी खुशी में खुश नजर आ रहे हैं.