कार्य व्यापार में धैर्य से आगे बढ़ें. अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. कामकाज में दबाव बढ़ा रहेगा. असमंजस की स्थिति से बचें. भूलचूक व लापरवाही से लाभ प्रभावित होने की आशंका है. विविध परिणाम सामान्य रहेंगे. जरूरी विषयों की सूची बनाएंगे. कामकाज में स्पष्टता लाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. मौसम की चुनौतियों का ध्यान रखें. समय पर भेंट के लिए जाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्यवान और सजग रहें. परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज में सूझबूझ दिखाएं. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. रुटीन पर फोकस रखें. अनुपालन अनुशासन से आगे बढ़ें. व्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास करें.
धन संपत्ति- आर्थिक पक्ष मिलाजुला रहेगा. लेनदेन में सावधान रहें. निर्देशों का अनुपालन रखें. करीबियों की सलाह मानें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. संग्रह संरक्षण पर जोर दें.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक विषयों में असहजता अनुभव कर सकते है. चर्चा संवाद सामान्य रहेगा. विनम्रता बनाए रखें. सतर्कता से बात करें. मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा. संवेदनशील बने रहेंगे. चर्चा में पहल न करें. प्रेम स्नेह के मामलों में सबको साथ ले़कर चलें. भेंट के अवसर बनेंगे. अच्छे श्रोता बने रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- संकोच बना रहेगा. व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएं. व्यक्तिगत निवेश बढ़ेगा. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बढ़ाएं.
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. सतर्कता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 6
शुभ रंग : समुद्री