scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Millionaires Tax Hike Demand: इस देश में उठी अजब डिमांड, अमीरों ने कहा- हम पर लगाओ ज्यादा टैक्स

ब्रिटेन में अमीरों ने की टैक्स बढ़ाने की मांग
  • 1/6

एक ओर जहां भारत समेत किसी भी देश में टैक्स बढ़ाने पर आम से खास तक हर कोई हायतौबा करने लग जाता है. वहीं ब्रिटेन में इसे लेकर अलग ही मामला सामने आया है. यहां के अमीर लोगों ने खुद सरकार से डिमांड रखी है कि उनपर ज्यादा टैक्स लगाया जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 100 से ज्यादा करोड़पतियों ने इससे जुड़े लेटर पर साइन किए हैं, जिसे प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम को भेजा गया है. (Photo: Reuters)

120 करोड़पतियों ने एक साथ की मांग  
  • 2/6

120 करोड़पतियों ने एक साथ की मांग  
फॉर्च्यून की रिपोर्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम (UK PM Andy Burnham) को लिए गए इस ओपन लेटर में करीब 120 करोड़पतियों या अल्ट्रा रिच लोगों ने साइन करते हुए टैक्स बढ़ाने की डिमांड (UK Millionaires Tax Hike Demand) की है. उन्होंने एक साथ ये कहा है कि हम बढ़े हुए टैक्स का वहन कर सकते हैं. (Photo: Reuters)

'देश सफल हो, हम सब साथ...'
  • 3/6

'देश सफल हो, हम सब साथ...'
पीएम बर्नहैम को लिखे इस पत्र में इन अमीरों ने लिखा है कि, 'करोड़पति लोग देशभक्त होते हैं और हम इस देश से प्यार करते हैं. हम चाहते हैं कि यह देश सफल हो.' उन्होंने कहा कि हम उन लोगों पर अधिक टैक्स लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं, जो कमाई के लिए हर रोज काम पर जाते हैं. हम उन अमीरों पर टैक्स बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं, जिनकी इनकम उनके पास मौजूद संपत्ति से होती है. (Photo: Reuters)

Advertisement
जरूरतमंदों को मिल सकेगी मदद
  • 4/6

जरूरतमंदों को मिल सकेगी मदद
अमीरों ने Tax Hike डिमांड के पीछे तर्क देते हुए कहा है कि देश के लोग पहले से ही दान सुविधा का उपयोग करके स्वेच्छा से अपना पैसा और शेयर दान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ हाई टैक्सेशन से सरकारी मदद उन लोगों तक पहुंचेगी, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. उनका कहना है कि इससे देश में आर्थिक असमानता को कम करने में मदद मिलेगी. (Photo: Reuters)

टैक्स लगाने का ये है प्रपोजल 
  • 5/6

टैक्स लगाने का ये है प्रपोजल 
पैट्रियटिक मिलियनेयर्स यूके (Patriotic Millionaires UK) ग्रुप की ओर से आयोजित 'प्राउड टू पे' अभियान को देश के इन अमीर लोगों ने समर्थन दिया है. इनमें पूर्व फुटबॉलर गैरी लाइनकर और दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ब्रायन एनो जैसे नाम भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप 10 मिलियन पाउंड (13.3 मिलियन डॉलर) से अधिक की नेटवर्थ पर 2% टैक्स का प्रस्ताव करता है, जिसे ब्रिटेन के 80% करोड़पतियों का समर्थन मिला है और इससे सालाना करीब 24 अरब पाउंड (32 अरब डॉलर) का रेवेन्यू हासिल होगा. (Photo: Reuters)

UK में आर्थिक असमानता सबसे अधिक
  • 6/6

UK में आर्थिक असमानता सबसे अधिक
यूरोपीय यूनियन के मुताबिक, ब्रिटेन में आय असमानता यूरोप में बहुत अधिक है. जैसे-जैसे आर्थिक असमानता बढ़ रही है, उच्च लागतों के कारण जीवनयापन का संकट और गंभीर होता जा रहा है, ब्रिटेन के कई परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. ऑक्सफैम की एक रिपोर् को देखें, तो ब्रिटेन के सबसे धनी 1% लोगों के पास देश की 21.3% संपत्ति है, जबकि सबसे गरीब 50% लोगों के पास सिर्फ 4.6% संपत्ति है. औसतन सबसे धनी 1% व्यक्ति के पास आबादी के निचले आधे हिस्से के किसी व्यक्ति की तुलना में 456 गुना अधिक दौलत है. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement