मेष राशि
मेष राशि वालों का ध्यान आज जरूरी संसाधनों और पारिवारिक मामलों पर रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है. प्रशासनिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. जल्दबाजी और जिद से बचना फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें.
वृष राशि
वृष राशि के लोग सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. यात्राओं के योग बन सकते हैं. साहस और पराक्रम से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें और आलस्य से दूर रहें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी. घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. महत्वपूर्ण चर्चाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं.
शुभ रंग: आंवला समान
शुभ अंक: 3, 5 और 9
आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और मिठास बनाए रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं. सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3 और 9
आज का उपाय: पीली वस्तुओं का प्रयोग और दान करें. नए विचारों को अपनाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कामकाज में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी रहेगा. निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में सक्रियता बनी रहेगी.
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: सजगता बनाए रखें और भगवान विष्णु-महालक्ष्मी की पूजा करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में मजबूती के संकेत हैं. व्यापार और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.
शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 3, 5 और 9
आज का उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें और उत्साह बनाए रखें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और कारोबार में प्रभावशाली प्रदर्शन रहेगा. आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत बनी रह सकती है.
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: बड़ा सोचें और पीली वस्तुओं का दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है. करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम सामने आएंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय की योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: आस्था बनाए रखें और पीली वस्तुओं का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. लेनदेन और कार्यक्षेत्र में नियमों का पालन फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: विनम्रता बनाए रखें और भगवान विष्णु-महालक्ष्मी की पूजा करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए साझेदारी और व्यापार में मजबूती के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.
शुभ रंग: लहसुनिया
शुभ अंक: 8 और 9
आज का उपाय: संबंधों को मजबूत बनाए रखें और पीली वस्तुओं का दान करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज अनुशासन और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी रहेगा. उधार और अनावश्यक खर्च से बचना लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: पीतवर्ण
शुभ अंक: 3, 8 और 9
आज का उपाय: तर्क और संतुलन बनाए रखें. पीली वस्तुओं का दान करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है. मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. करियर और व्यापार में गति आएगी. शुभ समाचार मिलने और नए अवसर मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: सनराइज
शुभ अंक: 3, 6 और 9
आज का उपाय: उत्साह बनाए रखें और पीली वस्तुओं का प्रयोग करें.