scorecardresearch
 

Sawan 2026 Rashifal: सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Sawan 2026 Rashifal: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन इस बार बेहद खास होने जा रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2026 का सावन अपने साथ एक ऐसा दुर्लभ महासंयोग लेकर आ रहा है, जो पूरे 53 साल बाद बन रहा है. इस पावन महीने में ग्रहों की विशेष चाल और शुभ संयोगों के कारण कुछ भाग्यशाली राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है.

Advertisement
X
सावन 2026 (Photo: ITG)
सावन 2026 (Photo: ITG)

Sawan 2026 Rashifal: साल 2026 में सावन मास का आरंभ 30 जुलाई (गुरुवार) से होने जा रहा है, जिसका समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन होगा. इस पूरे महीने शिव भक्ति की बयार बहेगी, लेकिन इस बार की विशेषता ग्रहों की वह दुर्लभ स्थिति है जो दशकों बाद लौट रही है.

क्यों खास है 53 साल बाद बनने वाला यह महासंयोग?

ज्योतिषियों के अनुसार, इस सावन में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति, शुक्र और चंद्रमा की युति से एक अत्यंत शुभ त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही, इस दौरान शनि देव वक्री अवस्था में और गुरु अस्त रहेंगे. इन सभी प्रमुख ग्रहों की सामूहिक स्थिति से बनने वाला यह अद्भुत संयोग पूरे 53 साल बाद बन रहा है.

इतना ही नहीं, इस बार सावन के शुभारंभ पर आयुष्मान योग का प्रभाव रहेगा, जो दीर्घायु और कार्यों में सफलता दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. साथ ही, 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है और इसी दिन नागपंचमी का पर्व भी पड़ेगा. सोमवार और नागपंचमी का यह अनूठा मेल कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए अचूक माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि सावन किन राशियों के लिए शुभ है.

Advertisement

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सावन भाग्य बदलने वाला साबित होगा. शिव जी की कृपा से आपके लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में मुनाफे के नए स्रोत बनेंगे. धन लाभ के प्रबल योग हैं, जिससे पुराना कर्ज चुकाने में बड़ी मदद मिलेगी.

2. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए सावन का महीना भाग्य में उन्नति लेकर आ रहा है. समाज और कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अगर आप नया काम या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सर्वश्रेष्ठ है. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है.

3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों पर महादेव इस बार विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव पूरी तरह दूर होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है. आय के साधन बढ़ेंगे. सेविंग्स में भारी इजाफा होगा.

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सावन का महीना हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा. आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement