scorecardresearch
 

Panchak Yog 2026: पंचांक योग लाएगा तबाही! इन राशियों को रहना होगा सावधान

Panchak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में पंचांक योग बहुत ही अशुभ माना जाता है. 22 जुलाई को इसके बनने से कई राशियों को नुकसान होगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement
X
मंगल नेप्च्यून युति (Photo: Jose-Luis Olivares, MIT)
मंगल नेप्च्यून युति (Photo: Jose-Luis Olivares, MIT)

Panchak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मध्य बनने वाले विशिष्ट कोण और दृष्टियां बेहद प्रभावशाली मानी जाती हैं. 22 जुलाई 2026 को साहस, ऊर्जा और क्रोध के कारक मंगल ग्रह तथा अध्यात्म, कल्पना और रहस्य के ग्रह वरुण (नेप्च्यून) एक-दूसरे से 72 डिग्री के एक विशेष कोण पर आने वाले हैं.

इस खगोलीय स्थिति से ज्योतिषीय गणनाओं में एक विशेष पंचांक योग का निर्माण हो रहा है. मंगल की उग्रता और वरुण की संवेदनशीलता का यह मेल कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, भ्रम और अप्रत्याशित खर्चे लेकर आ सकता है. इसलिए इस दौरान कुछ खास राशियों को बेहद संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं कि इस योग के कारण किन राशियों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. इस अवधि में किसी भी तरह के सट्टेबाज़ी, लॉटरी या बड़े जोखिम वाले निवेश से दूर रहें. धन हानि के योग बन सकते हैं. वरुण ग्रह भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं, जिससे जीवनसाथी या प्रेम साथी के साथ अविश्वास या गलतफहमी पैदा हो सकती है. बातचीत में पारदर्शिता रखें.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य और गुप्त शत्रुओं को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. काम के अत्यधिक बोझ के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. ऑफिस में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं या आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं. अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.

धनु राशि (Aries)

इस दौरान आप बिना वजह मानसिक तनाव या असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी या भावुकता में आकर न लें. कार्यस्थल पर सहयोगियों या घर में करीबियों के साथ बहस होने की आशंका है. अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं.

कुंभ राशि (Pisces)

चूंकि वरुण ग्रह का संबंध कुंभ राशि से काफी गहरा माना जाता है, इसलिए इस राशि के जातकों को अपने खर्चों और विचारों पर नियंत्रण रखना होगा. सुख-सुविधाओं या अनियोजित चीजों पर अचानक बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं, जिससे मानसिक अशांति बढ़ेगी. योग और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

इस दौरान क्या करें और क्या न करें?

Advertisement

क्या न करें: 22 जुलाई के आसपास किसी भी नए बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने या बड़ा वित्तीय लेनदेन करने से बचें. अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

विशेष उपाय 

इस नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. साथ ही, पक्षियों को दाना डालना भी शुभ रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement