scorecardresearch
 

मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा... सड़क पर दर्द से तड़पती रही मोमोज वाली बेटी, सामने आया एक और Video

मुख्यमंत्री के वीआईपी रूट के दौरान एक गरीब युवती के झुलसने और उसके बाद सामने आए नए वीडियो ने प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
X
पुलिस के धक्के से खौलता पानी फैला तो झुलसी रेशु गुप्ता.(Photo:Screengrab)
पुलिस के धक्के से खौलता पानी फैला तो झुलसी रेशु गुप्ता.(Photo:Screengrab)

जयपुर में मोमोज ठेले वाली युवती के झुलसने के मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है. इस नए वीडियो में घायल युवती सड़क पर दर्द से तड़पती दिखाई दे रही है, जबकि उसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला मौके से गुजरता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में एक्शन हुआ है और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

दरअसल, जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर 19 जून को मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के दौरान यह हादसा हुआ था. आरोप है कि रूट क्लियर कराने की जल्दबाजी में पुलिसकर्मियों ने मोमोज के ठेले को धक्का दे दिया, जिससे खौलते पानी का बर्तन पलट गया और रेशु गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई. उसके हाथ, छाती, पेट और जांघ बुरी तरह झुलस गए. 

अब घटना के बाद का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में घायल युवती दर्द से चीखती-चिल्लाती सड़क पर तड़प रही है. देखें VIDEO:- 

इसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला भी वहां से गुजरता दिखाई देता है. देखें VIDEO:- 

आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की मदद करने के बजाय वीआईपी रूट में कोई दिक्कत नहीं आए उसमें पुरी ताकत झोंक दी थी. फिर कुछ देर बाद गुस्साई पीड़िता सड़क के बीचों-बीच लेट गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया. डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया. वहीं अब इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पीड़िता के घर पहुंचे और सरकार पर वीआईपी मूवमेंट के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement