scorecardresearch
 

ट्विशा ने जिमनास्टिक बेल्ट से लगाई थी फांसी! क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामले में लिगेचर (फंदे में इस्तेमाल बेल्ट) रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें संकेत मिला है कि उन्होंने कथित तौर पर उसी बेल्ट से आत्महत्या की थी और निष्कर्ष आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं. पुलिस का कहना है कि शव छत पर लगे जिमनास्टिक बेल्ट से मिला था, जबकि यह बेल्ट बाद में जांच में शामिल किया गया. ट्विशा के परिवार ने भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए आवेदन दायर किया है.

Advertisement
X
ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं. Photo ITG
ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं. Photo ITG

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जांच से जुड़ी एक अहम रिपोर्ट सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लिगेचर यानी फंदे में इस्तेमाल बेल्ट की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि ट्विशा ने कथित तौर पर उसी बेल्ट का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लिगेचर जांच के निष्कर्ष मौत को आत्महत्या की दिशा की ओर इशारा करते हैं. ट्विशा शर्मा के परिवार ने भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए एक आवेदन दायर किया है. ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी और भोपाल में उनका ससुराल था. 

बताया जा रहा है कि ट्विशा का शव छत पर लगे जिमनास्टिक बेल्ट से उतारा गया था. छत पर लगे पाइप पर यह बेल्ट बंधा हुआ था और शुरुआती जांच के अनुसार उन्होंने इसी से फांसी लगाई थी. सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के समय यह बेल्ट साथ नहीं भेजा गया था. पुलिस ने दो दिन पहले ही आत्महत्या में इस्तेमाल बताए जा रहे बेल्ट को जांच के लिए उपलब्ध कराया था.

ट्विशा के परिजनों ने लगाया ये आरोप
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सामने आई रिपोर्ट को केस की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है. हालांकि, ट्विशा के परिजन लगातार हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं, जबकि जांच एजेंसियां सभी तथ्यों को जोड़कर अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने में जुटी हैं.

ट्विशा शर्मा केस में परिवार ने की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
ट्विशा शर्मा के परिवार ने रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. परिवार ने आरोप लगाया कि ट्विशा की हत्या पति और ससुराल पक्ष ने सुनियोजित तरीके से की है और सबूत मिटाने की कोशिश की गई. परिजनों ने मामले में दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की.

Advertisement

परिवार का आरोप है कि ट्विशा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि रिटायर जज सास गिरीबाला सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं. परिजनों ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.

सास को मिली जमानत, पति फरार
ट्विशा दो महीने की गर्भवती थीं और पिछले सप्ताह भोपाल स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं. मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है. इस बीच गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई होनी है.

न्याय न मिलने पर पिता ने दी चेतावनी
ट्विशा के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों को ट्रायल शुरू होने से पहले ही राहत मिल रही है, जो न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगे.

परिवार कई घंटे तक तेज धूप में सीएम हाउस के बाहर डटा रहा और मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की मांग करता रहा. हालांकि मुलाकात नहीं हो सकी. परिजनों ने यह भी मांग की कि शव को माइनस 4 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखा जाए ताकि दोबारा पोस्टमार्टम तक उसमें कोई बदलाव न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement