scorecardresearch
 

जब जल रहा था शहर, तब इस लेडी IPS ने संभाली थी कमान, अब गुना जिले की पुलिस कप्तान

एसपी अंकित सोनी की जगह 2017 बैच की जांबाज IPS अफसर हितिका वासल को गुना जिले की कमान सौंपी गई है. अपनी बेदाग छवि और 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर हितिका वासल अब गुना की पहली महिला पुलिस अधीक्षक (SP) हैं.

Advertisement
X
गुना जिले की पहली महिला एसपी बनीं हितिका वासल. (Photo:SPVNPA)
गुना जिले की पहली महिला एसपी बनीं हितिका वासल. (Photo:SPVNPA)

मध्य प्रदेश के गुना जिले की पुलिसिंग में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में तत्कालीन एसपी को हटाए जाने के बाद 2017 बैच की आईपीएस अफसर हितिका वासल को जिले की नई एसपी नियुक्त किया गया है. हितिका न सिर्फ गुना की पहली महिला एसपी होंगी, बल्कि वे अपनी 'कड़क' पुलिसिंग के लिए पूरे प्रदेश में जानी जाती हैं.

हितिका वासल मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के DAV स्कूल से हुई. ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी का रुख किया और समाजशास्त्र में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री ली.

इस महिला अफसर ने 'आंतरिक सुरक्षा और उसकी चुनौतियों' पर एक शोधपरक निबंध भी लिखा था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा और सम्मानित किया गया है.

महू दंगे और 'लेडी सिंघम' की छवि
हितिका वासल का अब तक का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. इंदौर ग्रामीण एसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने महू में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हुए हिंसक विवाद और आगजनी को जिस सूझबूझ से नियंत्रित किया, उसके बाद से ही उन्हें 'लेडी सिंघम' कहा जाने लगा. 

Advertisement

इन शहरों में निभा चुकी अहम भूमिका

यह महिला आईपीएस अफसर प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर और सतना में एएसपी रह चुकी हैं. वर्तमान में वे इंदौर में 15वीं वाहिनी बटालियन में पदस्थ थीं.

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, MP में कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज

गुना में हाल ही में पुलिस विभाग की छवि भ्रष्टाचार के आरोपों और नगद राशि की बरामदगी में हेरफेर के कारण काफी धूमिल हुई थी. ऐसे में एक बेदाग छवि वाली अधिकारी को वहां भेजना मुख्यमंत्री का एक कठोर संदेश है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement