इंदौर (Indore) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. इंदौर को लगातार चार वर्षों के लिए भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है (Indore Cleanest City). शहर को भारत का आर्थिक तंत्रिका केंद्र (financial district) माना जाता है और इंदौर में स्थित वित्तीय जिला के रूप में कार्य करता है जो मध्य प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) का घर है.
16वीं शताब्दी में, इंदौर ने दक्कन और दिल्ली के बीच एक व्यापारिक केंद्र के रूप में जड़ें जमा लीं और 1956 तक मध्य भारत की राजधानी के रूप में भी कार्य किया. स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित होने वाले पहले बीस शहरों में से एक होने के नाते, इंदौर जिला और इंदौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में भी कार्य करता है (Indore History).
इंदौर में पानी का प्रमुख स्रोत नर्मदा नदी (Narmada River) से मिलता है. राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है. अन्य बोलियों में मलावी, निमाड़ी और बुंदेली शामिल हैं (Indore Languages).
शहर के महत्वपूर्ण आकर्षणों में ऐतिहासिक 7 मंजिला राजवाड़ा पैलेस और लाल बाग पैलेस शामिल हैं जो इंदौर के 19वीं शताब्दी के होल्कर राजवंश से प्रेरित हैं. साथ ही इंदौर में एक प्रसिद्ध जैन मंदिर है जो कांच मंदिर के नाम से भी मशहूर है. इसके अलावा, इस शहर को देश का एक प्रमुख शिक्षा केंद्र भी माना जाता है, जहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान हैं (Indore Tourist Places).
इंदौर के व्यंजनों की बात करें तो यह महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, मालवी और गुजराती स्वादों का मिश्रण है. मध्य इंदौर में स्थित सराफा बाजार भारत का एकमात्र स्ट्रीट-फूड बाजार है, जो शहर और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है (Indore Food).
MP के इंदौर में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे पत्नी के साथ घोटाले का पोस्टर लेकर पहुंचे. कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया.
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि शालीमार टाउनशिप के बाहर पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर विवाद किया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है. फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है और घटना की वास्तविकता की जांच जारी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि शालीमार टाउनशिप के बाहर एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर विवाद किया. हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है. लसूड़िया थाना क्षेत्र से जुड़े वीडियो की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव को लेकर पिछले कुछ महीनों से RSS तैयारियों में जुटा है. वहीं, संघ सूत्रों के अनुसार, एसआईआर (SIR) मुद्दे का जमीन पर कोई खास असर नहीं है और यह आम लोगों से जुड़ा मुद्दा नहीं है.
Tiger Shroff Conspiracy News: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश मामले में इंदौर से इंजीनियर प्रांजल हिरासत में. मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन. पढ़ें पूरी खबर...
Indore Leopard Terror: इंदौर में क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घर में घुसा घायल तेंदुआ. वीडियो हुआ वायरल. वन विभाग की टीम कर रही तलाश. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
MP Semiconductor Summit 2026: इंदौर में आयोजित सेमीकंडक्टर समिट में 5800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. सीएम मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
इंदौर के इंद्रपुरी में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियों के बीच रावण के पुतले में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद पुतले में लगे पटाखे भी फूटने लगे. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुतला जलकर खाक होने के बाद आयोजकों ने नया पुतला बनाने का काम शुरू कर दिया.
Indore Ahilyabai Holker Memorial: इंदौर में 150 करोड़ की लागत से बन रहे देवी अहिल्याबाई स्मारक का सीएम मोहन यादव ने किया निरीक्षण. 2028 सिंहस्थ से पहले पूरा होगा काम. पढ़ें रिपोर्ट...
इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बच्ची के साथ कथित धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का मामला राजनीतिक विवाद बन गया है. इस मामले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल चौहान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस ने संबंधित नेता को पार्टी से बर्खास्त करने और पुलिस कार्रवाई की मांग की है.
मध्य प्रदेश में करीब 600 KM लंबा जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा. सरकार ने मार्च 2028 तक 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश, 10 हजार एकड़ औद्योगिक भूमि और 3 लाख से ज्यादा रोजगार का लक्ष्य रखा है.
Digvijaya Singh Indore News: इंदौर में 'ओम नमः शिवाय' लिखे दुपट्टे को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सवाल. कम्युनिस्ट नेता राजेश शर्मा से पूछा- कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना? पढ़ें पूरी खबर...
इंदौर के पॉश इलाके सपना संगीता में 68 वर्षीय व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग से हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि धार निवासी नरेंद्र मेहता, पुष्कित मेहता और उनके दो साथियों ने 14 अक्टूबर को व्यापारी के घर पहुंचकर उन्हें धमकाया.
MP Lokayukta Raid Indore: इंदौर-देवास में पुलिस ड्राइवर हेड कांस्टेबल फिरोज खान पर लोकायुक्त का छापा. 24 साल की नौकरी में बनाई 35 करोड़ की संपत्ति. 9 गाड़ियां और 21 बैंक खाते सील. पढ़ें पूरी स्टोरी...
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे मैच में हार के बाद फौरन जीत से वापसी कर ली. वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में 250 रन के चेज को बौना साबित किया था, लेकिन इंदौर के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 224 रन के चेज में पीछे रखा.
Indore Cyber Crime Alert: इंदौर में 'Find Garba Partner' के ऑनलाइन विज्ञापनों से सावधान. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने साइबर स्कैम की चेतावनी जारी की, अनजान लिंक्स से दूर रहने की अपील. पढ़ें पूरी खबर...
इंदौर में गर्लफ्रेंड के घर से 1.10 करोड़ रुपये का सोना, नकदी और iPhone 17 चोरी करने के आरोप में राजस्थान का गोपाल जाखड़ गिरफ्तार. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पैसे जुटाना चाहता था.
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स रिडीम करने के नाम पर करीब चार लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने बैंक अधिकारी बनकर महिला से संपर्क किया और प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने उसे झांसे में लिया. इसके बाद उसके दो बैंक खातों से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए गए.
CM मोहन यादव ने MP Youth Conclave 2026 में 2027 से साल में दो बार MPPSC परीक्षा, 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी समेत युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए.
इंदौर के मांगलिया बायपास स्थित पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में कचरा कलेक्शन वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई. हादसे में वाहन का अगला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया. बच्ची बॉम्बे हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है. परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया है.
इंदौर के मांगलिया बायपास की पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में कचरा वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई. गाड़ी का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। बच्ची आईसीयू में भर्ती है. परिजनों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया है.