scorecardresearch
 

स्वागत में मौजूद रहते हैं, मगर आंदोलन से गायब क्यों हो जाते हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता, MLA जयवर्धन सिंह ने पूछा सवाल

MP Politics: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा, स्वागत करते वक्त पटाखे फोड़े जाते हैं, फूल मालाएं पहनाई जाती हैं, तब सैकड़ों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं. लेकिन जब पार्टी का धरना रूा आंदोलन होता है, तो उस वक्त कार्यकर्ता गायब हो जाते हैं. ऐसा क्यों होता है?

Advertisement
X
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते जयवर्द्धन सिंह.
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते जयवर्द्धन सिंह.

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनाक्रोश यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं विनम्र प्रार्थना करते हुए कहा कि गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से गुना जिले में जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं. 

जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा, स्वागत करते वक्त पटाखे फोड़े जाते हैं, फूल मालाएं पहनाई जाती हैं, तब सैकड़ों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं. लेकिन जब पार्टी का धरना या आंदोलन होता है, तो उस वक्त कार्यकर्ता गायब हो जाते हैं. ऐसा क्यों होता है?

राघोगढ़ विधायक जयवर्धन ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, व्यापारी, युवा ,मजदूर, महिलाएं सभी सरकार के खिलाफ आक्रोशित हैं. सभी चाहते हैं कि सत्ता परिवर्तन हो. ये वक्त कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का है. जनाक्रोश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आएं ताकि गुना जिले में निकाली जाने वाली यात्रा इतिहास रचे.

मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से जनाक्रोश यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं. गुना जिले की चारों विधानसभाओं में अनुशासन के साथ आदेशों का पालन करना है. जनाक्रोश यात्रा अशोकनगर जिले से 1 नवंबर को चलकर गुना पहुंचेगी. गांधी जयंती के अवसर पर गुना और बमोरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी. दोनों विधानसभाओं में जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है. 

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए 19 सितंबर से 'जन आक्रोश यात्रा' की शुरुआत की.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement