scorecardresearch
 

Fennel Seeds Facts: सौंफ खाकर पानी पीने पर मीठा क्यों लगता है? नहीं जानते होंगे आप

सौंफ के बाद पानी का मीठा स्वाद इसमें मौजूद 'एनेथोल' की वजह से आता है. यह कंपाउंड चीनी से भी ज्यादा मीठा होता है जो पानी के साथ मिलकर हमारी जीभ के स्वाद रिसेप्टर्स को एक्टिव कर देता है. ये क्रिया कैसे होती है, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
सौंफ खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. (Photo: AI Generated)
सौंफ खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. (Photo: AI Generated)

Fennel Seeds Facts: सौंफ खाना काफी अच्छा माना जाता है इसलिए अक्सर लोग खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं. इससे एसिडिटी और गैस की समस्या दूर होती है और सांस की दुर्गंध भी दूर होती है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जब भी आप थोड़ी सी सौंफ खाते हैं और उसके ऊपर पानी पीते हैं तो पानी मीठा लगने लगता है? यह कोई मैजिक नहीं है बल्कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण छिपा है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों होता है तो आगे पढ़ें.
 
सौंफ का खास कंपाउंड बदलता है स्वाद

सौंफ की यह खासियत सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर के टेस्ट रिसेप्टर्स और सौंफ में मौजूद खास कंपाउंड्स के बीच होने वाली केमिकल रिएक्शन का नतीजा है.

सौंफ के मीठे और खुशबूदार स्वाद के पीछे मुख्य तौर पर एनेथोल (Anethole) नाम का कंपाउंड होता है. दरअसल, एनेथोल की मिठास साधारण चीनी से लगभग 13 गुना ज्यादा होती है. जब कोई सौंफ चबाता है तो यह कंपाउंड हमारे मुंह में घुल जाता है और जीभ पर मौजूद स्वाद टेस्ट बड्स को एक्टिव कर देता है. 

क्यों पानी पीते ही बदल जाता है अहसास?

यदि कोई सौंफ चबाने के बाद पानी पीता है तो पानी के संपर्क में आते ही एनेथोल का इफेक्ट और भी बढ़ जाता है. पानी से मुंह में मौजूद एनेथोल के कण घुल जाते हैं और आपके टेस्ट रिसेप्टर्स को तेजी से सिग्नल भेजते हैं. 

Advertisement

एनेथोल का स्वाद क्योंकि पहले से ही मीठा होता है इसलिए पानी पीते समय वह सामान्य के मुकाबले अधिक मीठा महसूस होने लगता है.

डाइजेशन के लिए सौंफ क्यों है बेस्ट?

आयुर्वेद में सौंफ को पाचन अग्नि को तेज करने वाला माना गया है. सौंफ सिर्फ स्वाद ही नहीं बदलती बल्कि यह पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं में भी राहत देती है. सौंफ के बीजों में मौजूद यह कंपाउंड पाचन में भी मदद करता है और पेट की दिक्कतों को कम करने का काम करता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो आंत के मसल्स को रिलैक्स करते हैं जिससे डाइजेशन आसान हो जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement