scorecardresearch
 

Homemade Rakhi: कॉटन Earbuds से घर पर बनाएं खूबसूरत राखी, भाई की कलाई पर बांधेंगी तो हर कोई पूछेगा- कहां से खरीदी?

Homemade Rakhi: रक्षाबंधन 2026 पर भाई के लिए घर पर आप बेहद प्यारी और यूनिक राखी बना सकते हैं. इसके लिए आपका बाजार से महंगी चीजें खरीदने की नहीं, बल्कि घर में रखी साधारण सी कॉटन बड्स की जरूरत पड़ेगी. चलिए जानते हैं साधारण सी कॉटन बड्स की मदद से मिनटों में सुंदर फ्लावर शेप DIY राखी कैसे बनाई जा सकती है.

Advertisement
X
घर पर राखी बनाने के लिए कॉटन बड्स के काटकर फूल की शेप में चिपकाना होता है. (Photo: ITG)
घर पर राखी बनाने के लिए कॉटन बड्स के काटकर फूल की शेप में चिपकाना होता है. (Photo: ITG)

Homemade Rakhi: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते और प्यार की निशानी होती है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. ऐसे में बाजारों में राखी की दुकानें सज चुकी हैं, जिन पर सुंदर-सुंदर राखियां मिल रही हैं. हालांकि, बहुत से लोग आजकल बाजार से राखी खरीदने की बजाय घर पर अपने हाथों से राखी बनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगे क्राफ्ट सामान की जरूरत नहीं है.

घर में रखी कॉटन बड्स यानी कान साफ करने वाली ईयरबड्स से आप बेहद प्यारी और यूनिक राखी तैयार कर सकती हैं. इससे फूल जैसा सुंदर डिजाइन बनाया जा सकता है, जिसे कलरफुल धागे, मोतियों और डेकोरेटिव आइटम्स की मदद से आसानी से राखी बनाई जा सकती है. ये DIY आइडिया खासतौर पर बच्चों के लिए भी काफी मजेदार हो सकता है. 

राखी बनाने के लिए चाहिए ये सामान

  • कॉटन बड्स
  • रंगीन ऊन या राखी का धागा
  • रंगीन फोम शीट या मोटा कागज
  • छोटे मोती या सजावटी स्टोन
  • गोंद
  • कैंची
  • कलरफुल रिबन या लेस
  • स्केच पेन या ऐक्रेलिक कलर

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले कॉटन बड्स को बीच से काटकर छोटी-छोटी स्टिक तैयार कर लें. अब रंगीन फोम शीट या मोटे कागज से एक छोटा गोल टुकड़ा काटें. यही राखी का बेस बनेगा.

Advertisement

2. अब कॉटन बड्स के छोटे टुकड़ों को गोल आकार में एक-दूसरे के आसपास चिपकाना शुरू करें. कॉटन वाले सिरों को बाहर की तरफ रखें. इससे धीरे-धीरे फूल की पंखुड़ियों जैसा डिजाइन बनने लगेगा.

3. जब कॉटन बड्स से फूल की शेप तैयार हो जाए, तो उसके बीच में एक बड़ा मोती, स्टोन या कोई छोटा डेकोरेटिव पेंडेंट चिपका दें. इससे राखी का सेंटर और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा.

4. अगर आप चाहें तो कॉटन बड्स को पहले हल्के रंगों में पेंट भी कर सकते हैं. भाई की पसंद के हिसाब से ब्लू, रेड, येलो या किसी भी कलर का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. राखी का डिजाइन तैयार होने के बाद उसके पीछे मजबूत कलरफुल धागा या ऊन चिपका दें. दोनों तरफ धागे की लंबाई इतनी रखें कि वो भाई की कलाई पर आसानी से बंध सके.

6. धागे के दोनों सिरों पर छोटे मोती या सजावटी गांठ लगाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है.

बच्चों के साथ मिलकर भी बना सकते हैं ये राखी
ये DIY राखी आइडिया बच्चों के लिए भी काफी क्रिएटिव एक्टिविटी बन सकता है. बच्चे अपनी पसंद के कलर और डिजाइन चुनकर राखी सजा सकते हैं. इससे उन्हें कुछ नया बनाने का मजा भी आएगा और भाई के लिए अपने हाथों से तैयार किया हुआ खास तोहफा भी बन जाएगा.

Advertisement

बाजार वाली राखी से ज्यादा खास लगेगी Handmade राखी
रक्षाबंधन पर बाजार में एक से बढ़कर एक राखियां मिलती हैं, लेकिन हाथ से बनाई गई राखी की बात ही अलग होती है. कॉटन बड्स से बनी ये राखी कम खर्च में तैयार हो सकती है और इसमें आपकी मेहनत और प्यार दोनों नजर आएंगे.

इस बार अगर आप भाई की कलाई पर कुछ अलग बांधना चाहती हैं, तो घर में मौजूद कॉटन बड्स से यह आसान DIY राखी जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement