scorecardresearch
 

Kala Chana Chaat: रोज वही पोहा-पराठा खाकर हो गए बोर? अब नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काले चने की चाट, फटाफट बनकर होगी तैयार

Kala Chana Chaat: अगर आप भी नाश्ते में आए दिन पोहा, पराठा या ब्रेड खाते हैं तो अब आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहिए. यहां हम आपको उबले काले चने की चाट की रेसिपी बता रहे हैं जो बनाने में बेहद आसान है और प्रोटीन से भरपूर है.

Advertisement
X
काले चने की टेस्टी चाट (Photo: ITG)
काले चने की टेस्टी चाट (Photo: ITG)

सुबह-सुबह किचन में जाते ही सबसे बड़ा सिरदर्द यह सोचना होता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी. रोज-रोज वही पोहा, उपमा या हैवी पराठे खाकर हर कोई ऊब जाता है. अगर आप भी अपने परिवार को कुछ ऐसा परोसना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और सेहत के लिए भी वरदान तो इस बार ट्राई करें हेल्दी काले चने की चाट. काला चना प्रोटीन, फाइबर और आयरन का खजाना माना जाता है जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है और बार-बार होने वाली फूड क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करता है.

अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास उबले हुए चने फ्रिज में रखे हैं तो यह चाट मात्र 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका. यह चाट उबले हुए काले चनों को ताजी कटी सब्जियों, नींबू के रस और कुछ हल्के देसी मसालों के साथ मिक्स करके बनाई जाती है. इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता, जिससे यह डाइजेशन के लिए बहुत हल्की और वेट लॉस के लिए बेहद असरदार होती है.

सामग्री:
काले चने: 1.5 कप (उबले हुए)

प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)

उबला आलू: 1 छोटा (टुकड़ों में कटा हुआ, ऑप्शनल)

हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)

फ्रेश हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच

चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

Advertisement

भुना जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच

काला नमक और रेगुलर नमक: स्वादानुसार

बारीक नमकीन या अनार के दाने: गार्निशिंग के लिए (ऑप्शनल)

बनाने की विधि:
काले चनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. सुबह थोड़ा सा नमक डालकर कुकर में 4-5 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें. चनों का पानी छानकर उन्हें एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें.

उबले हुए चनों में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और उबला हुआ आलू डालें. सब्जियां चाट को एक बेहतरीन क्रंच देती हैं.

अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालें.

ऊपर से फ्रेश नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटा हरा धनिया डालें. चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करते हुए मिक्स कर लें.

आपकी चटपटी, खट्टी-तीखी काले चने की चाट तैयार है. सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से अनार के दाने या थोड़ी सी बारीक नमकीन डालकर गरमागरम चाय के साथ इसका आनंद लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement