Iron Almirah Cleaning Tips: यूं तो घर बनाने में आज कल मॉडर्न चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी बहुत सी पुरानी चीजें रखी रहती हैं. इन्हीं में से एक पुरानी लोहे की अलमारियां हैं, जो आज भी घरों में देखने को मिल जाती हैं. ये अलमारियां होती तो मजबूत हैं, लेकिन समय के साथ ये गंदी हो जाती हैं. इन पर जगह-जगह निशान लग जाते हैं, जो जल्दी से छूटते भी नहीं हैं. अगर आपके घर की लोहे की अलमारी भी पहले जैसी चमकती नहीं दिख रही है और उस पर धूल, जंग के हल्के निशान या जिद्दी दाग जम गए हैं, तो उसे बदलने या महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है.
अक्सर नमी की वजह से लोहे की अलमारियां अपनी चमक खोने लगती हैं, जिससे वो पुरानी और गंदी नजर आने लगती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के अलमारी को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं. आज हम आपको लोहे की अलमारी पर लगे जंग और जिद्दी निशानों को साफ करने के 3 आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपकी लोहे की अलमारी दोबारा नई जैसी दिखने लगेगी.
1. बेकिंग सोडा से करें सफाई: अगर अलमारी पर बहुत पुराने दाग या गंदगी जमी हुई है, तो उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
2. सफेद सिरके से हटाएं जिद्दी निशान: सफेद सिरका लोहे की अलमारी पर जमे दाग और हल्की जंग को साफ करने में मदद कर सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
3. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल: अगर दाग के साथ हल्का जंग भी दिखाई दे, तो नींबू और नमक के मिश्रण का इस्तेमाल करना असरदार साबित हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
अलमारी साफ करते समय रखें इन बातों का ध्यान
बहुत तेज या खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे पेंट खराब हो सकता है.
सफाई के बाद अलमारी को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है.
समय-समय पर सूखे कपड़े से धूल साफ करते रहें, ताकि दाग और जंग लगने की संभावना कम होती है.