scorecardresearch
 

How to Remove Rust: चाकू या कैंची पर लग गई है जंग, फेंकने की जगह रसोई की इस चीज से करें साफ, चमकेंगे नए जैसे

How to Remove Rust: अक्सर ऐसा होता है कि घर में रखे चाकुओं और कैंची पर जंग लग जाती है जिसके बाद वो पहले की तरह काम नहीं कर पाते हैं. अगर आपके चाकू-कैंची में भी जंग लग गई है तो उसे फेंकने के बजाय आप घर पर ही उस जंग को हटा सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे साफ करें जंग लगे चाकू और कैंची (Photo: ITG)
ऐसे साफ करें जंग लगे चाकू और कैंची (Photo: ITG)

How to Remove Rust: किचन में नमी, पानी या हवा के संपर्क में लगातार रहने की वजह से लोहे और स्टील के चाकू या कैंची में जंग लगना एक आम समस्या है. जंग लगने के बाद न सिर्फ इनकी चमक फीकी पड़ जाती है, बल्कि इनकी धार भी कुंद हो जाती है और इनसे कटी चीजों में इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. कई बार हम ऐसी कैंची या चाकू को बेकार समझकर कबाड़ में फेंक देते हैं. लेकिन इन्हें फेंकने या बाजार में पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

ऐसे साफ करें चाकू-कैंची

आपके किचन में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप पुरानी से पुरानी और जिद्दी जंग को मिनटों में साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं चाकू और कैंची की जंग हटाने के 5 बेहद आसान और असरदार घरेलू तरीके.

व्हाइट विनेगर का करें यूज

सिरके में मौजूद एसिड जंग को बहुत आसानी से काटता है. एक गहरे बर्तन या जार में सफेद सिरका लें और उसमें जंग लगे चाकू या कैंची को डुबोकर रातभर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे बाहर निकालें और किसी पुराने स्क्रबर या सैंडपेपर से हल्के हाथों से रगड़ें. सारा जंग तुरंत छूट जाएगा और मेटल बिल्कुल चमक उठेगा.

बेकिंग सोडा का पेस्ट

चाकू या कैंची पर जमी जंग की मोटी परत को हटाने के लिए बेकिंग सोडा बेहतरीन काम करता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर अच्छी तरह लगाकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद मेटल स्क्रबर (जूना) या पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ करें और पानी से धोकर तुरंत पोंछ लें.

Advertisement

नींबू और नमक का देसी नुस्खा

जंग लगी सतह पर थोड़ा सा बारीक नमक छिड़कें. अब एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उसे नमक लगी हुई जगह पर रगड़ें. नींबू का साइट्रिक एसिड और नमक का खुरदरापन मिलकर जंग को आसानी से उखाड़ देते हैं. करीब 10 मिनट तक रगड़ने के बाद इसे साफ पानी से धो लें.

आलू और डिशवॉश लिक्विड का घोल 

आलू में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो जंग को साफ करने में मदद करता है. एक आलू को बीच से काट लें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप (डिश सोप) या बेकिंग सोडा लगाएं. अब इस आलू को चाकू या कैंची के जंग लगे हिस्सों पर अच्छी तरह घिसें. जंग मिनटों में गायब हो जाएगी.

रेगमाल से घिसाई

अगर जंग बहुत पुरानी और सख्त हो चुकी है, तो एक महीन दाने वाला सैंडपेपर लें. चाकू या कैंची की ब्लेड पर थोड़ा सा सरसों का तेल या नारियल का तेल लगाएं और सैंडपेपर से जंग वाले हिस्से को धीरे-धीरे घिसें. इससे जंग पूरी तरह साफ हो जाएगी और कैंची या चाकू की धार भी वापस आ जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement