सोमवार या किसी भी व्रत के दिन अकसर ज्यादातर लोग सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर बनने वाले साधारण सादे उबले आलू ही खाते हैं. लेकिन बार-बार वही सादे आलू खाकर बोरियत महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप अपने परिवार के लोगों के लिए व्रत के दिन कुछ अलग और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो साबूदाना के पकौड़े आपके लिए परफेक्ट हैं. आप घर पर ही कुछ आसान चीजों से बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनने वाले ये पकौड़े तैयार कर सकते हैं और चाहें तो इसमें आलू भी मिला सकते हैं या बिना आलू के भी बना सकते हैं. यहां हम आपको साबूदाना के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं.
आवश्यक सामग्री:
साबूदाना - 1 कप (4-5 घंटे भिगोया हुआ)
उबले आलू - 2 मध्यम आकार के (मैश किए हुए)
सिंगहाडे या कुट्टू का आटा - 3-4 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
व्रत का तेल या घी - तलने के लिए
बनाने की विधि:
एक बड़े बाउल में अच्छी तरह भीगे और खिले-खिले साबूदाना लें.
इसमें मैश किए हुए उबले आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं.
अब इस मिश्रण में सिंघाड़े या कुट्टू का आटा मिलाएं. यह आटा पकौड़ों को आपस में बांधे रखने और उन्हें क्रिस्पी बनाने में मदद करेगा. चाहें तो खट्टापन लाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाकर एक डो (आटा) जैसा तैयार कर लें (पानी का इस्तेमाल न करें).
कड़ाही में व्रत वाला तेल या घी मध्यम आंच पर गर्म करें.
हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं, मिश्रण से छोटी-छोटी लोई लेकर पकौड़े का आकार दें (आप चाहें तो गोल बॉल्स या चपटे वड़े जैसे आकार भी बना सकते हैं).
गर्म तेल में पकौड़ों को एक-एक करके सावधानी से डालें.
गैस की आंच को मध्यम रखें ताकि पकौड़े अंदर तक अच्छी तरह सिकें और बाहर से सुनहरे व क्रिस्पी हो जाएं.
दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक इन्हें तल लें और फिर नैपकिन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
तैयार गरमा-गरम साबूदाना पकौड़ों को व्रत वाली हरी धनिया-पुदीने की चटनी या दही के साथ सोमवार के व्रत में सर्व करें. यह आपका व्रत का दिन और भी मजेदार बना देंगे!