scorecardresearch
 

How to Make Pineapple Panna: बहुत पी लिया आम पन्ना, गर्मी की तपती दोपहर में बनाएं ठंडा-ठंडा अनानास का पन्ना, पेट को मिलेगी ठंडक

How to Make Pineapple Panna: अगर आप भी गर्मी में जमकर नींबू पानी, लस्सी, छाछ और आम पन्ना पी रहे हैं लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो अनानास का पन्ना आपके लिए बहुत ही टेस्टी, टैंगी और हेल्दी ड्रिंक है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
पाइनएप्पल पना (Photo: ITG)
पाइनएप्पल पना (Photo: ITG)

How to Make Pineapple Panna: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का पन्ना तो हर घर में बनता है जो धूप और लू से राहत दिलाने का सबसे आजमाया हुआ देसी तरीका है. लेकिन इस बार बोरिंग रूटीन से हटकर कुछ नया और रिफ्रेशिंग ट्राई करने का समय है. अनानास का पन्ना एक ऐसा ही लाजवाब और अनोखा समर ड्रिंक है जो पारंपरिक आम के पन्ने को एक मॉडर्न और फ्रूटी ट्विस्ट देता है.

अनानास की प्राकृतिक मिठास, पुदीने की ताजगी और चुनिंदा मसालों का यह खट्टामीठा कॉम्बिनेशन न केवल शरीर को तुरंत एनर्जी देता है बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. इसका अनूठा और चटपटा स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आता है, जिससे वे बाजार के अनहेल्दी कोल्ड ड्रिंक्स भूलकर इसी के दीवाने हो जाएंगे.

चटपटा अनानास का पन्ना 

पका हुआ अनानास : 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

ताजी पुदीना पत्तियां

कपचीनी या शहद: 4-5 बड़े चम्मच

काला नमक: 1 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर:

1 छोटा चम्मच चाट मसाला

छोटा चम्मच नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

ठंडा पानी या सोडा वाटर

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

अनानास को पकाना: सबसे पहले कटे हुए अनानास के टुकड़ों को आधा कप पानी और 2 चम्मच चीनी के साथ एक पैन में मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें, जब तक कि अनानास थोड़े सॉफ्ट न हो जाएं. (इससे अनानास का कच्चापन निकल जाता है और पन्ने का स्वाद बढ़ जाता है).

Advertisement

ठंडा करना: उबले हुए अनानास को पूरी तरह से ठंडा होने दें.ब्लेंड करना: अब एक मिक्सर ग्राइंडर में ठंडा किया हुआ अनानास (पानी सहित), ताजी पुदीना पत्तियां, बची हुई चीनी या शहद, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. थोड़ा सा पानी डालकर इसे एकदम स्मूथ पेस्ट होने तक ब्लेंड कर लें.

छानना (वैकल्पिक): अगर आप एकदम साफ और स्मूथ ड्रिंक चाहते हैं, तो इस तैयार पल्प को एक छलनी से छान लें. वैसे बिना छाने भी इसका गाढ़ा स्वाद बहुत अच्छा लगता है.

ड्रिंक तैयार करना: एक बड़े जग में इस अनानास-पुदीने के पल्प को निकालें. इसमें नींबू का रस और आवश्यकतानुसार ठंडा पानी या सोडा वाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.परोसना: सर्विंग गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें, तैयार अनानास का पन्ना डालें और ऊपर से पुदीने की पत्ती या अनानास के छोटे स्लाइस से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement