Budhaditya Rajyog 2026: 22 अगस्त को बुध का सिंह राशि में गोचर किया था. इस राशि में सूर्य देव पहले से बैठे थे. ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन गया है. सिंह राशि के स्वामी भी स्वयं ग्रहों के राजा सूर्य ही हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि सिंह राशि में बन रहा बुधादित्य राजयोग पांच राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. यह शुभ योग 7 सितंबर तक बना रहेगा. यानी करीब दो हफ्ते तक इन राशियों को आर्थिक, पारिवारिक और सेहत के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ होने वाला है. आइए विस्तार से जानते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए सिंह राशि में उनका गोचर आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है. इस दौरान लोगों से संपर्क बढ़ेगा और बातचीत के जरिए कई काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार, मार्केटिंग, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रह सकता है. नए संपर्क बनाने और अपने विचार प्रभावी तरीके से सामने रखने का अवसर मिलेगा. नेटवर्किंग मजबूत होने से कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि
बुध का गोचर सिंह राशि में ही होने से इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और बातचीत के तरीके में प्रभाव दिखाई देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिल सकता है. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में नए अवसर सामने आने की संभावना है. व्यक्तिगत पहचान को मजबूत करने का भी मौका मिलेगा. छात्रों के लिए भी यह समय लाभदायक रह सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर रणनीतिक सोच को मजबूत कर सकता है. योजना बनाने और किसी काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की क्षमता बेहतर होगी. करियर से जुड़े कुछ ऐसे अवसर सामने आ सकते हैं, जिन पर पहले ध्यान नहीं गया था. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वालों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. किसी भी महत्वपूर्ण काम में योजना बनाकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नए संपर्क और आर्थिक अवसर लेकर आ सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पेशेवर नेटवर्क मजबूत होगा. लोगों के साथ मिलकर काम करने से महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं. टीमवर्क के जरिए काम आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. नए लोगों से जुड़ाव भविष्य में कारोबारी फायदे का आधार बन सकता है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, प्रकाशन और कानूनी मामलों में लाभदायक रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. विदेश में पढ़ाई या नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के प्रयास सफल होने के संकेत हैं. इस दौरान शिक्षा और करियर से जुड़े लक्ष्यों पर फोकस करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.