scorecardresearch
 

7 घंटे घर में ही रहे, खाना खाया, नहाए... बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या करने वालों का कबूलनामा

बांग्लादेश के एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी तकरीबन 6 से 7 घंटे तक घर में छिपे रहे. उन्होंने मर्डर के बाद घर में खाना-पीना खाया. नहाने के बाद वे घर से चले गए. पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने हत्या की बात कबूल की है.

Advertisement
X
पुलिस का कहना है कि परिवार की हत्या के बाद संदिग्ध तुरंत वहां से नहीं भागे. (Photo-Dailystar)
पुलिस का कहना है कि परिवार की हत्या के बाद संदिग्ध तुरंत वहां से नहीं भागे. (Photo-Dailystar)

बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने परिवार के चार लोगों की हत्या की. इसके बाद वे करीब 6 से 7 घंटे तक उसी घर में छिपे रहे. इस दौरान उन्होंने खाना खाया. फ्रिज से खीरा निकाला. खजूर भी खाए. 

इसके बाद आरोपियों ने घर में नहाया और फिर वहां से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 साल का बेटा प्रियम चक्रवर्ती शामिल हैं. पुलिस ने मामले में दो चचेरे भाइयों मुग्धो और सिद्धार्थ को हिरासत में लिया है.

गौरतलब है, गणपति चक्रवर्ती पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे. उनकी बेटी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की थी. उनका बेटा प्रियम रंगपुर जिला स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या से सनसनी, छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी और बेड के नीचे मिला बेटे का शव

Advertisement

छत पर नशा कर रहे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पड़ोसी इमारत के रास्ते गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे. वहां वे कथित तौर पर याबा नाम का नशीला पदार्थ ले रहे थे. याबा एक खतरनाक नशीली गोली है.

गणपति ने छत से आवाज सुनी. वह दोनों से पूछताछ करने के लिए ऊपर पहुंचे. आरोपियों को डर था कि गणपति उन्हें पहचान लेंगे. इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर उनके गले में मौजूद गमछे से उनका गला दबा दिया.

गणपति के साथ हुई हाथापाई की आवाज सुनकर उनकी पत्नी प्रीतिलता ऊपर पहुंचीं. आरोपियों ने सीढ़ियों पर कपड़े से उनका भी गला दबा दिया. इसके बाद परिवार की बेटी आगमी और 12 साल के बेटे प्रियम की भी हत्या कर दी गई.

पुलिस को शक है कि प्रियम आरोपियों में से एक के छोटे भाई अपूर्वा का दोस्त था. इसी वजह से आरोपियों को डर था कि वह उनकी पहचान बता सकता है. पुलिस को परिवार की किसी से पुरानी दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें: दुपट्टे से घोंटा गला, पैर में ठोकीं 6 कीलें... बरेली में चाचा ने किया भतीजी का मर्डर, शव जल्दी गलाने को डाला नमक

हत्या के बाद घर में ही खाते रहे आरोपी

Advertisement

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी तुरंत घर से नहीं निकले. वे करीब 6 से 7 घंटे तक घर के अंदर ही रहे. जांच के दौरान पुलिस को घर से खजूर की गुठलियां और खीरे के सबूत मिले.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने घर में नशा किया और खाना खाया. इसके बाद वहीं नहाया. जांच के दौरान कुछ चूड़ियां भी मिलीं, जिन्हें आग में जलाने की कोशिश की गई थी. इन सबूतों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की.

परिवार के चारों सदस्यों के शव शनिवार रात करीब 11.30 बजे उनके बंद घर से बरामद हुए. गणपति का शव छत पर मिला. प्रीतिलता और आगमी के शव सीढ़ियों पर मिले. प्रियम का शव घर के अंदर एक बिस्तर के नीचे मिला.

परिवार के चारों मोबाइल फोन गुरुवार रात से बंद थे. इससे रिश्तेदारों को चिंता हुई. शनिवार रात जब परिवार से संपर्क नहीं हुआ तो रिश्तेदार घर पहुंचे. इसके बाद घटना का पता चला.

यह भी पढ़ें: बहन का डिप्रेशन या एलिमनी की मांग वजह? उलझा लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस, क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट और डिटेक्टिव ब्रांच ने मिलकर मामले की जांच की. जांच के बाद दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार हिरासत में लेने के बाद दोनों से अलग-अलग और साथ में पूछताछ की गई.

Advertisement

पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल की. पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement