Sawan Somvar Vrat: सावन का महीना शुरू होते ही व्रत और उपवास का दौर भी शुरू हो जाता है. ऐसे में हर सोमवार को क्या खास बनाया जाए, यह सवाल हर गृहणी के मन में रहता है. अक्सर लोग व्रत में एक ही तरह के सादे या उबले आलू खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी इस सावन सोमवार अपने व्रत के खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है.
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चटपटी व्रत वाली आलू-टमाटर की सब्जी और इसके साथ खाने के लिए कुट्टू के आटे की गरमा-गरम और फूली-फूली पूड़ियां बनाने की आसान विधि. यह व्रत का खाना न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहतमंद भी है.
सामग्री (Ingredients)
आलू-टमाटर सब्जी के लिए:
उबले हुए आलू - 4 (मोटे टुकड़ों में तोड़े हुए)
टमाटर - 3 (बारीक कटे हुए)
व्रत वाला घी या मूंगफली का तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक (व्रत का नमक) - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
पानी - आवश्यकतानुसार
कुट्टू की पूड़ी के लिए:
कुट्टू का आटा - 2 कप
सिंघाड़े का आटा या उबला हुआ मैश किया हुआ आलू - आधा कप (बाइंडिंग के लिए)
सेंधा नमक - स्वादानुसार
गुनगुना पानी - आटा गूंथने के लिए
घी या तेल - पूड़ी तलने के लिए
बनाने की विधि (Step-by-Step Instructions)
एक बड़े बर्तन में कुट्टू का आटा लें और उसमें सेंधा नमक मिलाएं. इसमें आप थोड़ा सिंघाड़े का आटा या उबला मैश किया आलू भी मिला सकते हैं. थोड़ा आलू मिलाने से पूड़ियां आसानी से मिलती हैं और फटती नहीं हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो बिना आलू के भी पूड़ियां बना सकते हैं.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी के आटे जैसा सख्त आटा गूंथ लें.
गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
लोई को हथेली या पॉलीथिन/बटर पेपर की मदद से हल्का तेल लगाकर पूरी के आकार में बेल लें (कुट्टू का आटा आसानी से चिपकता है, इसलिए पॉलीथिन का इस्तेमाल करना सुविधाजनक होता है).
एक कढ़ाई में घी या तेल मध्यम-तेज आंच पर गर्म करें.
बेली हुई पूरी को गर्म तेल में डालें और कलछी से हल्का-हल्का दबाएं ताकि पूरी गुब्बारे की तरह फूल जाए.
दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल कर प्लेट में निकाल लें.
तैयार गरमा-गरम फूली हुई कुट्टू की पूड़ियों को चटपटी आलू-टमाटर की सब्जी के साथ सावन सोमवार व्रत में गर्मागर्म परोसें.